1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर बनेगी बॉलीवुड और क्रिकेट की जोड़ी? धुआंधार गेंदबाज के साथ नजर आईं खूबसूरत हीरोइन, गुपचुप रोमांस की उड़ने लगी खबरें

फिर बनेगी बॉलीवुड और क्रिकेट की जोड़ी? धुआंधार गेंदबाज के साथ नजर आईं खूबसूरत हीरोइन, गुपचुप रोमांस की उड़ने लगी खबरें

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 29, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 06:13 pm IST

भारतीय टीम के धुआंधार गेंदबाज मोहम्मद सिराज के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड की एक खूबसूरत हीरोइन संग देखा गया है।

Mahira Sharma And Mohammad Siraj- India TV Hindi
माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज Image Source : INSTAGRAM@MAHIRASHARMA

क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया का गहरा रिश्ता रहा है और ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्हें अपनी जिंदगी में असल प्यार फिल्मी दुनिया में मिला। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अब एक और जोड़ी की खबरें सामने आने लगी हैं जिसमें बताया जा रहा है कि एक खूबसूरत फिल्मी हीरोइन भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू गेंदबाज को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ भी देखा गया है। जिसके बाद फैन्स की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा हैं। क्रिकेटर का नाम है मोहम्मद सिराज और दोनों के इश्क की चर्चा शुरू हो गई है। 

माहिरा शर्मा कौन हैं?

माहिरा शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो में भी काम किया है। मूल रूप से जम्मू और कश्मीर की रहने वाली माहिरा ने अभिनय जगत में कदम रखने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2017 में 'यारों का टशन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने एकता कपूर के शो 'नागिन', 'बेपनाह प्यार' और 'कुंडली भाग्य' में भी काम किया है।

माहिरा शर्मा के जाने-माने प्रोजेक्ट्स

माहिरा को 2023 में पंजाबी फिल्म 'लेहंबर गिन्नी' में मुख्य भूमिका मिली, जिसमें उन्होंने गिन्नी का किरदार निभाया था। 2019 में, उन्होंने कलर्स टीवी के बिग बॉस सीजन 13 में भाग लिया और फाइनलिस्ट में से एक रहीं। गौरतलब है कि वह 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुकी हैं। उनके कुछ लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में जस मानक का 'लेहंगा', 'रंग लगेया', 'लव यू ओये' और 'रा रा रीरी रीलोडेड' शामिल हैं।

मुंबई में सिराज संग दिखीं माहिरा

महिरा शर्मा का मुंबई के एक कैफे में नजर आने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों एक साथ टेबल पर बैठे हुए नहीं दिखे। वीडियो में माहिरा को कैफे से निकलकर अपनी कार की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, जबकि मोहम्मद सिराज प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसमें तस्वीरें लेना और ऑटोग्राफ देना शामिल है।

ये भी पढ़ें- Video: चलते कॉन्सर्ट में फैन ने की ऐसी हरकत भन्ना गया सिंगर का माथा, मुंह पर थूका और गंदी गालियों से बिगड़ गया माहौल

Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल ने रचाई शादी, शेयर की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन