1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आदिपुरुष' को लेकर आई बड़ी खबर! भूषण कुमार और ओम राउत माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे वैष्णो देवी

'आदिपुरुष' को लेकर आई बड़ी खबर! भूषण कुमार और ओम राउत माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे वैष्णो देवी

Adipurush: निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत 'आदिपुरुष' पर काम पूरा करने के लिए तैयार हैं। इस शुभ काम के पहले निर्माता और निर्देशक माता का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी पहुंचे।

Adipurush- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Adipurush

Adipurush: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' बीते साल से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का टीजर जारी होते ही इसे लेकर इतना विवाद छिड़ा कि मेकर्स ने इसकी रिलीज को टाल दिया था। वहीं अब इसका इंतजार करने वाले फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्माता भूषण कुमार ने प्रमोशन कैंपेन शुरू करने से पहले एक मंगलकारी शुरुआत करते हुए माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं।   

नवरात्रि के पावन अवसर पर, निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत ने 30 मार्च, रामनवमी से शुरू होने वाले 'आदिपुरुष' प्रमोशन के लिए माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद मांगा। 16 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म मुख्य रूप से प्रभु श्री राम की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाती है।

पिता की आस्था पर बेटे का विश्वास

मां श्री दुर्गा द्वारा ब्रह्मांड के निर्माण और दुनिया की शुरुआत मानी जाती है। चैत्र नवरात्रि हिंदू संस्कृति में अत्यधिक महत्व रखती है। भूषण कुमार के पिता व फिल्म निर्माता व टीसीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार मां वैष्णो देवी पर बहुत आस्था रखते थे। वहीं अब उनके बेटे अपनी बिग बजट फिल्म के प्रमोशन कैंपेन मां का आशीर्वाद मांगने पहुंचे।

कोरोना की चपेट में आए ऑस्कर विनर एमएम कीरावनी, बीती रात राम चरण के बर्थडे पर इन सुपरस्टार्स के साथ की पार्टी

शाहरुख खान ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी रोल्स-रॉयस कार, कीमत इतनी जितने में मुंबई में खरीद लेंगे आलीशान घर

रामायण को नए तरीके से दिखाती फिल्म

यह फिल्म प्रभास, कृति सनोन, सनी सिंह और सैफ अली खान स्टारर है। यह एक समृद्ध और ऐतिहासिक भारतीय महाकाव्य रामायण को शानदार तरीके से पुनर्जीवित करती है। 'आदिपुरुष' ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज होगी।

क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर! तस्वीरें हो रही वायरल

Priyanka Chopra ने बॉलीवुड छोड़कर जाने की वजह का सालों बाद किया खुलासा, कही ऐसी बात सुनकर नहीं होगा यकीन

Latest Bollywood News