'ब्लास्ट' एक तमिल फिल्म है जो 28 मई 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन हैं, जो अपने दमदार काम के लिए सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'ब्लास्ट' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। ऐसे में 2026 में एक कम बजट की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म के तौर पर इसने सबसे अच्छी ओपनिंग की है, जिसका श्रेय इसकी कहानी और स्टार कास्ट को दिया जाना चाहिए। इस फिल्म को लोगों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, जिसमें आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
'ब्लास्ट' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह फिल्म 1,022 शो में दिखाई गई और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 26 प्रतिशत रही। पहले दिन इस फिल्म से भारत में कुल कमाई लगभग 1.15 करोड़ रुपये हो सकती है। पहले दिन 'ब्लास्ट' के कलेक्शन में तमिलनाडु का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा। तमिलनाडु से कुल कमाई 95 लाख रुपये तक पहुंची। कर्नाटक से 10 लाख रुपये और केरल से 7 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 1 लाख रुपये मिले, जबकि बाकी सभी राज्यों से मिलाकर 2 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।
'ब्लास्ट' फिल्म की ऑक्यूपेंसी
तमिल वर्शन के अनुसार पहले दिन कुल ऑक्यूपेंसी 28.01 रहा। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 15.46 प्रतिशत थी, लेकिन दोपहर के शो में इसमें सुधार हुआ और यह बढ़कर 25.69 प्रतिशत हो गया। शाम के शो में 26.92 प्रतिशत का सुधार देखने को मिला, जबकि रात के शो में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही, जो 40.31 है।
'ब्लास्ट' की स्टार पावर ने मचाई धूम
इस फिल्म में एक्शन स्टार अर्जुन, प्रीति मुकुंदन और अभिरामी जैसे बेहतरीन स्टार्स हैं। इसका निर्माण AGS एंटरटेनमेंट बैनर के तहत कल्पथी एस अगोरम, कल्पथी एस गणेश और कल्पथी एस सुरेश ने किया है। फिल्म 'ब्लास्ट' की स्टार कास्ट को सोशल मीडिया पर उनके काम के लिए खूब सराहा जा रहा है। 2 घंटे 23 मिनट की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर हो रहा है।
ये भी पढे़ं-
'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' आई पसंद, तो 7 साल पुरानी धांसू कोर्टरूम ड्रामा न करें मिस, मिलेगा तगड़ा सस्पेंस
रेलवे स्टेशन पर 8 हजार की थी नौकरी, फिर एक्टिंग में आजमाई किस्मत, 7 साल के संघर्ष के बाद बने 'गुल्लक' के अन्नू भैया
Latest Bollywood News