1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' आई पसंद, तो 7 साल पुरानी धांसू कोर्टरूम ड्रामा न करें मिस, मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' आई पसंद, तो 7 साल पुरानी धांसू कोर्टरूम ड्रामा न करें मिस, मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

 Published : May 29, 2026 04:50 pm IST,  Updated : May 29, 2026 04:50 pm IST

'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' जैसी फिल्में अगर आपको देखना पसंद है तो हम एक धांसू कोर्टरूम ड्रामा फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। इसकी पूरी कहानी क्लाइमेक्स के बाद पलट जाती है।

Rahul Bhat- India TV Hindi
राहुल भट्ट Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO YT

अगर आपको भी कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद है और ओटीटी पर कुछ नया देखना चाहते हैं तो आप इस वीकेंड ये धांसू फिल्म देख सकते हैं। इसमें आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी इतनी बेहतरीन है कि आप सालों तक नहीं भूल पाएंगे। 'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' तो आपने देखी होगी, लेकिन आज हम जिस कोर्टरूम ड्रामा की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी देख आपकी नींद उड़ जाएगी। इस फिल्म का सस्पेंस इतना तगड़ा है कि आप बिना पलक झपकाए पूरी फिल्म खत्म कर सकते हैं। आप इसका एक भी सीन मिस नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इसकी कहानी शुरू से अंत तक दर्शकों को बंधे रखती है।

7 साल पुरानी धांसू फिल्म

2 घंटा 3 मिनट की ये धमाकेदार फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी शुरू होते ही दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल की दुनिया में ले जाती है। इसके बाद कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उसमें एक के बाद एक हैरान करने वाला सीन देखने को मिलता है। 7 साल बाद भी ये फिल्म 'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' जैसी लीगल ड्रामा की कहानी को टक्कर देती है। इस फिल्म का नाम 'सेक्शन 375' है, जिसमें रोमांस और कॉमेडी नहीं, बल्कि एक रैप पीड़िता की कहानी को दिखाया गया है।

रैप पीड़िता की कहानी उड़ा देगी नींद

इस जबरदस्त बॉलीवुड कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा हैं, जो सहमति और भारतीय कानूनी व्यवस्था की पेचीदगियों को दिखाता है। इसकी कहानी मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहन खुराना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक जूनियर कॉस्ट्यूम असिस्टेंट अंजलि डांगले के साथ रेप का दोषी ठहराया गया है। फिल्म की कहानी रोहन के बचाव पक्ष के वकील द्वारा हाई कोर्ट में दायर की गई एक बेहद अहम अपील पर आधारित है। फिल्म 'सेक्शन 375' का हर एक सीन इतना परेशान करने वाला है कि आपकी रूह कांप जाएगी।

प्राइम वीडियो पर देखें ये फिल्म

फिल्म 'सेक्शन 375' को अजय बहल ने निर्देशित किया है। इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।

ये भी पढे़ं-

'कभी खुशी कभी गम' का कृष रायचंद अब हो गया है गबरू जवान, शाहरुख खान का ऑनस्क्रीन बेटा बन जीता था दिल

प्राइम वीडियो पर 2 हफ्ते से ट्रेंड कर रही धांसू सीरीज, कॉलेज रोमांस ने दिलों पर किया कब्जा, दूसरे सीजन का हुआ ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन