प्राइम वीडियो पर अपने अभी तक कई बेहतरीन और बोरिंग लव स्टोरी देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस रोमांटिक सीरीज के बारे में बताने वाले है। उसका हर एक सीन आपके दिलों-दिमाग में बस जाएगा। 16 दिन ये सीरीज ओटीटी पर तहलका मचा रही है और सोशल मीडिया पर इसकी कास्ट जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। इस कॉलेज रोमांस के पहले सीजन को दर्शकों से इतना अच्छा रिस्पांस मिला है कि मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया है। ये कोई साउथ या बॉलीवुड की सीरीज नहीं है, बल्कि अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा है। इसकी कहानी एक बेस्टसेलर किताब पर आधारित है। इसे IMDb पर भी धांसू रेटिंग मिली है।
प्राइम वीडियो इस सीरीज ने मचाया तहलका
हम 'ऑफ कैंपस' की बात कर रहे हैं, जिसके पहले सीजन ने अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 मई को दस्तक दी है। इस जबरदस्त हिट रोमांटिक ड्रामा सीरीज की कहानी मशहूर अमेरिकी और कैनेडियन लेखिका एल केनेडी की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सीरीज पर आधारित है। यह शो काल्पनिक ब्रायर यूनिवर्सिटी के हॉकी खिलाड़ियों और उनके पार्टनर्स की आपस में जुड़ी जिंदगी और उनकी रोमांटिक लाइफ को दिखाती है। 'ऑफ कैंपस' सीरीज भारत में 2 हफ्ते से टॉप 3 की लिस्ट में ट्रेंड कर रही है।
ऑफ कैंपस सीरीज की रोमांटिक कहानी
यह कहानी आपस में जुड़े कुछ दोस्तों के ग्रुप की है। सीजन 1 में हैना वेल्स और गैरेट ग्राहम की लव स्टोरी दिखाई गई है। हैना को गाना पसंद है और ग्राहम अपने पिता से भी बड़ाहॉकी प्लेयर बनना चाहता है। इसी बीच, कॉलेज का स्टार हॉकी खिलाड़ी हैना वेल्स से मिलता है और ग्राहम को उसे प्यार हो जाता है। उनकी प्रेम कहानी एक नकली डेटिंग से शुरू होती है, जो बाद में सच्चे प्यार में बदल जाती है। इसमें हैना, गैरेट को उसके ग्रेड सुधारने में मदद करती है, जबकि गैरेट हैना को किसी दूसरे लड़के का ध्यान अपनी ओर खींचने में मदद करता है। समय के साथ उनकी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग शख्सियतें उन्हें और करीब ले आती हैं।
ऑफ कैंपस 2 का हुआ ऐलान
अब इस सीरीज के दूसरे सीजन में एली हेस और डीन डि लॉरेंटिस की लव स्टोरी दिखाई जाएगी, जो हैना वेल्स और गैरेट ग्राहम के सबसे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ऑफ कैंपस सीजन 2 की रिलीज डेट नहीं बताई है। सीजन 1 प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। पहले सीजन में 8 एपिसोड हैं, जिसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है। इसमें एला ब्राइट, बेलमोंट कैमेली, मीका अब्दुल्ला और स्टीफन कलिन हैं।
ये भी पढे़ं-
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर की तस्वीर, देख फैंस हुए परेशान