1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BMC Elections 2026: चुनाव प्रचारकों ने बिल्डिंग के सामने फोड़े पटाखे, लगी आग तो गुस्साईं डेजी शाह, दिखाया हाल

BMC Elections 2026: चुनाव प्रचारकों ने बिल्डिंग के सामने फोड़े पटाखे, लगी आग तो गुस्साईं डेजी शाह, दिखाया हाल

डेजी शाह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे चुनाव प्रचार करने आए कुछ लोगों ने अचानक आतिशबाजी शुरू कर दी, जिससे उनके घर की बगल वाली बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना को लेकर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की है।

daisy shah- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHAHDAISY डेजी शाह।

महाराष्ट्र में इन दिनों चुनावी माहौल है। 15 जनवरी को महाराष्ट्र की 29 नगर पालिकाओं के लिए वोटिंग होग, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में डेजी शाह अपने घर के बगल वाली बिल्डिंग में लगी आग दिखाती नजर आ रही हैं और इसके पीछे की वजह भी बताई है। डेजी ने बताया कि कैसे उनके घर की बगल वाली बिल्डिंग में पटाखों के चलते आग लग गई और इस घटना को लेकर वह गुस्सा करती नजर आ रही हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान लगी आग

डेजी शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि बीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान उनके पड़ोस की बिल्डिंग में आग लग गई। उन्होंने इस घटना का आरोप प्रचार करने वाले पार्टी वर्कर्स और उनके कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब भी जब भी कोई दल अपने प्रचारकों की टीम नियुक्त करता है तो उन्हें ये ध्यान देना चाहिए कि वे समझदार हों।

डेजी शाह का फूटा गुस्सा

वीडियो पोस्ट करते हुए डेजी शाह ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है!!! लेकिन जब आप चुनाव प्रचार के लिए टीमें नियुक्त करते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि उनमें थोड़ी समझदारी हो। शुक्र है कि हमारी बिल्डिंग कमेटी ने उन्हें घर-घर जाकर प्रचार करने से रोक दिया। इमारतों के पास पटाखे फोड़ना सही तरीका नहीं है। यही होता है जब लोगों में नागरिक भावना की कमी होती है। यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है, यह मूर्ख लोगों की वजह से हुई है। जिम्मेदारी लो... अब समय आ गया है।'

बगल में मेरा घर है- डेजी शाह

डेजी अपने वीडियो में नाराजगी जाहिर करते हुए कह रही हैं- 'ये लोग रास्ते पर पटाखे फोड़ रहे हैं। रास्ते पर पटाखे फोड़ने के चलते बगल वाली बिल्डिंग में आग लग गई है। ये लोग समझते ही नहीं, बेवकूफ लोग हैं ये। हर बिल्डिंग में जाकर प्रचार कर रहे हैं, बिल्डिंग के बाहर पटाखे फोड़ रहे हैं। मैं इस बिल्डिंग के बगल वाली बिल्डिंग में ही रहती हूं, ये बहुत ही डरावना है। ' डेजी ने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा- 'जो गलत है सो गलत है।'

ये भी पढ़ेंः लंबे समय बाद सेट पर लौटीं कंगना रनौत, फिर दर्शकों के दिलों में भरेंगी देशभक्ति का जोश, शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
पोंगल वीक में होगा सबसे बड़ा क्लैश, बॉक्स ऑफिस पर होगी 2 सुपरस्टार्स की टक्कर, किसे मिलेगा जनता का प्यार?

Latest Bollywood News