A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 6 साल काम को तरसता रहा सुपरस्टार का बेटा, तंग होकर शराब को बनाया सहारा, फिर ऐसे किया कमबैक

6 साल काम को तरसता रहा सुपरस्टार का बेटा, तंग होकर शराब को बनाया सहारा, फिर ऐसे किया कमबैक

बॉबी देओल जो हाल ही में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। वह अपने करियर में इनफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स के कारण काफी परेशान थे, जिसे बारे में उन्होंने खुलकर बात की। साथ ही यह भी बताया कि काम न मिलने के बाद लोग उनके साथ कैसा व्यवहार किया था।

Bobby Deol- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@IAMBOBBYDEOL बॉबी देओल

बॉबी देओल एक बार फिर से 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की वजह से छा गए हैं। आर्यन खान निर्देशित इस वेब सीरीज में उन्होंने सुपरस्टार अजय तलवार का किरदार निभाया था। नेटफ्लिक्स पर सीरीज रिलीज होने के बाद लॉर्ड बॉबी ने अपनी सफलता और असफलताओं के बारे में खुलकर बात की। जब बॉबी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी कमतरता का भाव महसूस हुआ है तो बॉलीवुड एक्टर ने इस पर कहा कि उन्हें अतीत में यह कई बार महसूस हुआ था।

बॉबी देओल ने इनफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स पर की खुलकर बात

राज शामानी के पॉडकास्ट में बॉबी ने अपने करियर में इनफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स से जूझने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। कहा, 'मेरी पत्नी हमेशा मुझसे कहती थी, तुम अपने बारे में इतना कम क्यों सोचते हो? उन पांच-छह सालों में... मैं अपने बारे में कम ही सोचता था। मैं पार्टियों में भी जाता था और एक कोने में बैठा रहता था। आगे नहीं आता था। मुझे लगता था कि कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता या मुझे कोई महत्व नहीं देता।'

पार्टी में अकेले खड़ा रहता था सुपरस्टार का बेटा

बॉलीवुड एक्टर ने आगे कहा,'जब मैं जाता था तो मुझे वैसे भी कोई महत्व नहीं मिलता था। मैं बस वहीं खड़ा रहता था। अगर कोई मिलने आता तो उससे हेलो बोल देती। मैं देखता रहता था कि सब उन्हीं के आसपास मंडरा रहे हैं, जिन्हें इसकी जरूरत है। यह मुझे परेशान करता था।'

बॉबी देओल ने असफलताओं पर तोड़ी चुप्पी

इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि उनकी असफलताओं ने उन्हें यह सिखाया है कि कोई भी चीज सेम नहीं होती। उन्होंने कहा, 'आप घमंड नहीं कर सकते। मेरी सफलता मेरे पास थी और चली गई। अगर मैं फिर कभी यह सोचकर घमंड करने लगा कि मैं बहुत बड़ा हूं तो यह भी चली जाएगी और मुझे और ज्यादा दुख होगा। मुझे काम नहीं मिल था 6 साल इसलिए मेरा सहारा बस शराब बन गई थी।'

बॉबी देओल ने की धांसू वापसी

सुपरस्टार धर्मेन्द्र ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में 'गुप्त', 'सोल्जर', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 2000 के दशक के बीच में उनके करियर में गिरावट आई और वे कम फिल्में करने लगे। लेकिन, वेब सीरीज 'आश्रम' के साथ उन्होंने शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने 'क्लास ऑफ '83', 'लव हॉस्टल', 'एनिमल' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' में अभिनय किया, जहां उनके दमदार अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।

बॉबी देओल का वर्क फ्रंट

वहीं, काम की बात करें तो बॉबी अगली बार आलिया भट्ट और शर्वरी के साथ 'अल्फा' फिल्म में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें-

Thamma Trailer: आयुष्मान-रश्मिका बने वैंपायर, 'थामा' बन इस एक्टर ने जीता दिल, ट्रेलर देख हिल जाएगा दिमाग

'दे कॉल हिम ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड, इन फिल्मों को चटाई धूल, कमा डाले इतने करोड़

Latest Bollywood News