1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Thamma Trailer: आयुष्मान-रश्मिका बने वैंपायर, 'थामा' बन इस एक्टर ने जीता दिल, ट्रेलर देख हिल जाएगा दिमाग

Thamma Trailer: आयुष्मान-रश्मिका बने वैंपायर, 'थामा' बन इस एक्टर ने जीता दिल, ट्रेलर देख हिल जाएगा दिमाग

 Published : Sep 26, 2025 08:36 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 08:36 pm IST

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार रिलीज हो गया। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं, जिन्होंने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया है।

Thamma Trailer- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी Image Source : SCREEN GRAB FROM MADDOCK FILMS YOUTUBE

'भेड़िया', 'मुंज्या', 'स्त्री' और 'स्त्री 2' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों के मैडॉक यूनिवर्स में आखिरकार एक नई जोड़ी भी जुड़ गई है। शुक्रवार को रिलीज हुआ 'थामा' का ट्रेलर दर्शकों को यह दिखा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस उनके लिए क्या लेकर आ रहे हैं और इस यूनिवर्स में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा। जब से 'थामा' की घोषणा हुई है तब से ही फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब निर्माताओं ने आखिरकार आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म का ट्रेलर शेयर कर दिया है और फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में वरुण धवन के भेड़िया के रूप में वापसी और नोरा फतेही का शानदार कैमियो भी दिखाया गया है। आयुष्मान के पिता का किरदार परेश रावल ने निभाया है।

आयुष्मान-रश्मिका की थामा का धांसू ट्रेलर रिलीज

'थामा' में आयुष्मान खुराना एक आम आदमी है, जिसकी किस्मत में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं कि उसकी मुलाकात 1000 साल से कैद में बंद एक बेताल नवाजुद्दीन सिद्दीकी से हो जाती है। नवाजुद्दीन को इंसानों के खिलाफ साजिश रचने के कारण कैद किया जाता था। बाद में आयुष्मान खुद भी बेताल बन जाता है और अब उसे रश्मिका मंदाना की मदद से इस नई जिंदगी में ढलने का मौका मिलता है। हालांकि, यह बदलाव इतना मुश्किल नहीं है क्योंकि आयुष्मान को मिली नई शक्तियों से उसे खुशी मिलती है। लेकिन, जब नवाजुद्दीन जेल में बिताए समय का बदला लेने के लिए अपने पुराने प्लान यानी इंसानों को मारने के अपने पहले के इरादे पर वापस लौटने का फैसला करता है तो इस कपल की जिंदगी मुश्किलों में पड़ जाती है।

1000 साल पुराने बेताल से पंगा लेंगे आयुष्मान 

शुक्रवार 26 सितंबर को 'थामा' के निर्माताओं ने आयुष्मान, रश्मिका और नवाजुद्दीन स्टारर एक दिलचस्प और मजेदार ट्रेलर को रिलीज कर लोगों के बीच अलग ही बज बना दिया है। ट्रेलर रश्मिका की आवाज से शुरू होता है जो कहती हैं, 'तुम एक वैम्पायर हो और तुम्हें पृथ्वी और इंसानों की रक्षा के लिए बनाया गया है।' वहीं, नवाजुद्दीन  कहते हैं कि हम आज से इंसानों का खून पीना चाहते हैं। फिर आयुष्मान खुराना आते हैं जो एक आम आदमी है जो अचानक वैम्पायर बन जाता है। वह रश्मिका मंदाना से प्यार कर बैठता है, लेकिन उनका रोमांस जल्द ही मुश्किलों में फंस जाता है। रश्मिका और मानवता को बचाने के लिए वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लड़ता है।

ये भी पढ़ें-

'दे कॉल हिम ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड, इन फिल्मों को चटाई धूल, कमा डाले इतने करोड़

'वो सिर्फ 8 घंटे शूटिंग करती है', फराह खान ने दीपिका पादुकोण पर कसा तंज! दिलीप ने भी रखी अपनी शर्त

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन