1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अल्फा' की फ्लॉप रिपोर्ट के बीच लीक हुआ BTS वीडियो, बॉडी डबल पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग बोले-खुद एक्शन भी नहीं किया

'अल्फा' की फ्लॉप रिपोर्ट के बीच लीक हुआ BTS वीडियो, बॉडी डबल पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग बोले-खुद एक्शन भी नहीं किया

'आल्फा' की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्शन को लेकर चर्चाएं होने लगीं। कई लोगों ने आलिया भट्ट के एक्शन सीक्वेंस को पसंद किया तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। अब इसी बीच एक बीटीएस वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस को और अधिक सुना रहे हैं।

alia sharvari- India TV Hindi
Image Source : R/BOLLYBLINDSNGOSSIP बॉडी डबल के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हालिया रिलीज फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं कर पा रही हैं और सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना कर रही है। इसी बीच फिल्म के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है, जिसने विवाद को और हवा दे दी है। इस वायरल क्लिप में दोनों अभिनेत्रियों की बॉडी डबल फिल्म के एक बेहद महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस को अंजाम देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे फिल्म को लेकर नकारात्मक चर्चाएं और बढ़ गई हैं।

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर शुरू की नई बहस

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस क्लिप में शरवरी और आलिया भट्ट की स्टंट डबल्स को उसी एक्शन सीन की शूटिंग करते देखा जा सकता है, जिसमें ऋतिक रोशन का बहुचर्चित कैमियो शामिल है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। नेटिजन्स का एक वर्ग ऐसा मान रहा है कि वीडियो में शरवरी अपने स्टंट खुद कर रही हैं जबकि आलिया ने बॉडी डबल का सहारा लिया है। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि दोनों ही अभिनेत्रियों ने इस कठिन सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा सेट से एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों अभिनेत्रियां अपनी हमशक्ल स्टंट डबल्स के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

यहां देखें वीडियो

कलाकारों की आलोचना और फैंस का बचाव

इस वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया है। कई लोगों ने खुद स्टंट न करने के लिए आलिया और शरवरी की आलोचना की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में जिस एक्शन कोरियोग्राफी की थोड़ी-बहुत तारीफ हो रही थी, उसका श्रेय भी अब इन अभिनेत्रियों को नहीं दिया जाना चाहिए। दूसरी तरफ कलाकारों के फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं। फैंल का तर्क है कि बड़ी एक्शन फिल्मों में मुख्य कलाकारों की सुरक्षा के लिए स्टंट डबल्स का उपयोग करना एक आम प्रक्रिया है और हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक लगभग सभी बड़े सितारे ऐसा करते हैं।

आलिया भट्ट ने साझा की 'अल्फा डायरी'

इस विवादित वीडियो के वायरल होने से ठीक पहले आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। 'हमारी अल्फा डायरी के कुछ पन्ने' कैप्शन के साथ पोस्ट की गई इन तस्वीरों में आलिया धूल और मिट्टी से लथपथ जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जो किसी एक्शन सीन के बाद का शॉट लग रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने कड़े ट्रेनिंग सेशन और निर्देशक शिव रवैल के निर्देशन में फिल्माए गए हाई-ऑक्टेन दृश्यों की कुछ झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

ये भी पढ़ें: 'सच्चाई दबाने की कोशिश', दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर रोक से भड़का सिख समुदाय, DSGMC ने उठाया कदम

'टॉक्सिक' के पहले ही गाने से यश और कियारा ने मचाई 'तबाही', रोमांस और केमिस्ट्री से नहीं हटेगी नजर

Latest Bollywood News