Bollywood Wrap: बॉलीवुड के गलियारे से जुड़ी हर खबर पर हमारी नज़र रहती है। जिसका आपको बेसब्री से इंतज़ार रहता है। तलाक के बाद ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने दूसरी शादी करने का बना लिया है, तो वहीं सारा तेंदुलकर के हाथों की मेहंदी नई कहानी बयां कर रही हैं। गॉसिप की दुनिया की चटपटी और मसालेदार खबरों के साथ हाज़िर हैं हम आपके लिए आज की पांच बड़ी खबरें लेकर...
Sussanne Khan Wedding
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से अलग होने के बाद अब सुजैन खान (Sussanne Khan) अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत करना चाहती हैं। सुजैन और अर्सलान की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर आग रकी तरह फैल रही हैं। सही सुना आपने ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद एक बार फिर से सुजैन को अपने जीवनसाथी के रूप में अर्सलान मिल गए हैं। इसलिए एक्टर की एक्स वाइफ जल्द से जल्द अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चाहती हैं।
Sachin Tendulkar
भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर ( Sara Tendulkar ) हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसी बीच उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में सारा मेहंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद सारा के चाहनेवाले उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर आपकी मेहंदी का रंग इतना गहरा कैसे हैं।
Koffee With Karan
करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड की शूटिंग भी पूरी की जा चुकी है। इस खास मौके पर सोनम कपूर और अर्जुन कपूर करण के शो पर नज़र आएंगे। साथ ही दोनों भाई-बहन अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े-बड़े खुलासे भी करेंगे।
Alia Bhatt
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं आलिया भट्ट को हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशनल इवेंट में देखा गया। इस दौरान आलिया का बेबी बम्प साफ देखने को मिला। एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। यूजर्स आलिया का ये लुक देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही इतना बेबी बंप देखकर उन्हें हैरानी भी हो रही है।
Salman Khan
समलान खान (Salman Khan) को जबसे धमकी मिली है वो अपनी सेफ्टी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में भाईजान की सिक्योरिटी को उस वक्त और सख्त कर दिया गया जब उन्हें और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली। सलमान ने कुछ दिन पहले अपने लिए हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जो उन्हें दिया जा चुका है। इसी बीच एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी के साथ देखे गए।
Latest Bollywood News