बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं। अंशुला ने अक्टूबर 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की थी और अब शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। अंशुला ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद रोहन ठक्कर से अपने रिलेशनशिप से पर्दा उठाया था और अब अक्सर ही उनके साथ तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब अंशुला की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में बोनी कपूर भी काफी भावुक हो गए हैं। हाल ही में बोनी कपूर ने बेटी के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी फीलिंग्स बयां कीं।
भावुक हुए बोनी कपूर
हाल ही में बोनी कपूर ने अंशुला के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। बोनी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंशुला की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक कैफे में बैठकर अपनी टेबल पर रखे डेजर्ट की फोटो खींच रही हैं और बेहद खुश लग रही हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी प्यारी अंशुला अपनी शादी से पहले और भी ज्यादा स्वीट होती जा रही है।' अंशुला ने भी बोनी कपूर के इस पोस्ट को री-पोस्ट किया है और हार्टि इमोजी के जरिए रिएक्ट किया है।
Image Source : insta/@boney.kapoorबोनी कपूर का पोस्ट
रोहन ठक्कर से शादी करेंगी अंशुला
बता दें कि अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर से शादी करने जारही हैं। पिछले साल अक्टूबर में ही अंशुला ने रोहन ठक्कर से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस दौरान पूरा कपूर परिवार मौजूद रहा। जाह्नवी और खुशी भी अंशुला की सगाई में शामिल हुईं और छोटी बहनों वाले सारे फर्ज निभाए। अंशुला की 'गोड़ धाना' सेरेमनी में भाई अर्जुन कपूर ने भी खूब धूम मचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
मां को याद करके भावुक हो गई थीं अंशुला
अपनी सगाई के खास मौके पर अंशुला अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को याद करते हुए भावुक हो गई थीं। सगाई पर अंशुला ने बगल में एक कुर्सी पर अपनी मां की चुनरी और उनकी तस्वीर रखी थी। पर मां के पसंदीदा शब्द ‘रब राखा’ को सिलवाया। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मां हमेशा कहती थीं -रब राखा। इसलिए मैं अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत उनके पसंदीदा शब्दों के साथ कर रही हूं, जो मेरे दिल में हमेशा सुरक्षित रहेंगे।'
ये भी पढ़ेंः 'वो बेचारा 4500 की नौकरी कर रहा', गांवों में जाकर फैशन सीख रहे आरव, अक्षय कुमार ने बताई बेटे की खूबियां
123 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, हर सेकेंड बन जाता है जिंदगी-मौत का खेल, दिल दहला देगी खौफनाक कहानी
Latest Bollywood News