1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 123 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, हर सेकेंड बन जाता है जिंदगी-मौत का खेल, दिल दहला देगी खौफनाक कहानी

123 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, हर सेकेंड बन जाता है जिंदगी-मौत का खेल, दिल दहला देगी खौफनाक कहानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 18, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 02:46 pm IST

यूं तो ओटीटी पर ढेरों सर्वाइवल थ्रिलर हैं, जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। लेकिन आज हम आपको उस सर्वाइवल थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जिसे रिलीज हुए 8 ही दिन हुए हैं और इसने नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना ली है।

Netflix- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स पर छाई 2 घंटे 3 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म। Image Source : YOUTUBE/NETFLIX

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें सस्पेंस और रोमांच से भरी सर्वाइवल फिल्में देखना पसंद है। ऐसे फिल्में अगर आपको एंटरटेनिंग लगती हैं, जिनमें हीरो-हीरोइन किसी मुश्किल परिस्थिति में फंस जाते हैं और फिर अपने आपको जिंदा रखने की जद्दोजहद में जुटे रहते हैं तो आपको नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म के बारे में बताते हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही नेटफ्लिक्स पर कब्जा जमा लिया है आर अब ट्रेंड कर रही है। दर्शकों से इस सर्वाइवल थ्रिलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं फिल्म थ्रैश की, जो 10 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

क्या है 'थ्रैश' की कहानी?

'थ्रैश' की कहानी कहानी साउथ कैरोलिना के कुछ निवासियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो Category Five के तूफान में फंस जाते हैं और सुरक्षित जगह पर नहीं जा पाते और इसके बाद शुरू होता है तबाही का दिल को झकझोर कर रख देने वाला मंजर। बाढ़ में तटबंध टूट जाते हैं, तो पूरा शहर पानी में डूब जाता है। पानी का फोर्स इतना तेज होता है कि कई कई घर तेजी से तबाह हो जाते हैं और ये हालात तब और भी बदतर तब हो जाते हैं, जब शहर में भरे पानी में भूखे शार्क भी घुस आते हैं और एक-एक कर लोगों को अपना निशाना बनाने लगते हैं। पूरा शहर कैसे इस विनाशकारी तूफान और शार्क के हमले से जूझता है और अपने आपको बचाने की जद्दोजहद करते हैं, थ्रैश की पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही फिल्म

टॉमी विर्कोला के निर्देशन में बनी थ्रैश में फीबी डायनेवर, डिजिमॉन हौंसू और व्हिटनी पीक लीड रोल में हैं। ये फिल्म जब से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, दर्शकों की पसंदीदा बन गई है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है और अब तक मिली रेटिंग के अनुसार आईएमडीबी पर इसे 5.4 रेटिंग मिली है। फिल्म में दिखाया गया जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस दर्शकों को पसंद आ रहा है।खासतौर पर शार्क अटैक ने इसे और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है।

टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह

ओटीटी पर रिलीज होते ही थ्रैश ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है, जिससे साबित होता है कि दर्शकों से इसे बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर छठवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। खास बात तो ये है कि भारत में ये फिल्म इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु डब में भी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः विजय देवरकोंडा के कंधों पर मुश्किल काम, नई चुनौतीपूर्ण फिल्म का किया ऐलान, पोस्टर देखकर ही घूम जाएगा दिमाग

हुनर की खान निकली सुदेश लहरी की बेटी, रियेलिटी शो में दिखाया कमाल, गूंज उठीं सीटियां और तालियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन