A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड नहीं रही हॉरर फिल्मों की ये टॉप हीरोइन, अल्जाइमर से थीं पीड़ित, इन मशहूर किरदारों से बटोरी थी सुर्खियां

नहीं रही हॉरर फिल्मों की ये टॉप हीरोइन, अल्जाइमर से थीं पीड़ित, इन मशहूर किरदारों से बटोरी थी सुर्खियां

70 के दशक की कल्ट हॉरर फिल्मों की एक्ट्रेस रहीं Camilla Carr का निधन हो गया है। अपने बेबाक और डरावने किरदारों के लिए मशहूर अभिनेत्री लंबे समय से अल्जाइमर से जूझ रही थीं और हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

camilla carr- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@CERRISMM हॉरर फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कैमिला कैर का निधन।

70 के दशक की कई हॉरर फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री कैमिला कैर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। टेक्सास में जन्मीं कैमिला ने 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। अभिनेत्री ने कैमरों से दूर रहते हुए अपनी जिंदगी के आखिरी साल गुजारे, लेकिन आज भी उनके किरदार दर्शकों के दिलों में बसते हैं। कैमिला ने अपने करियर के दौरान हॉरर फिल्मों में बोल्ड और डरावने किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं और टीवी शो 'डिजाइनिंग वीमेन' के एक एपिसोड में तो उन्होंने अपनी बेखौफ अदाकारी से सबको हैरान कर दिया था।

अल्जाइमर से पीड़ित थीं कैमिला

कैमिला के बेटे ओ'ड्वायर ने 'हॉलीवुड रिपोर्टर' से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि वह लंबे समय से अल्जाइमर से जूझ रही थीं। उन्हें कूल्हे में भी चोट आई थी, जिसके चलते उन्हें उठने-बैठने में भी समस्या का सामना करना पड़ता था। आखिरी दिनों में उनकी परेशानी और बढ़ गई थी और आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। सोशल मीडिया के जरिए कैमिला के फैन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इन फिल्मों से मिली पहचान

यूं तो कैमिला ने अपने करियर में कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान निर्माता-निर्देशक एस.एफ ब्राउनरिग की 'डोंट लुक इन द बेसमेंट' और 'पुअर व्हाइट ट्रैश पार्ट II' से मिली। कैमिला 70 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से थीं, जिनके बेबाक अंदाज के हर तरफ चर्चे रहे। कैमिला शूटिंग के दौरान डर का ऐसा माहौल बनाती थीं कि हर कोई हैरान रह जाता था। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली।

 ‘कीप माई ग्रेव ओपन’ में भी बटोरी तारीफ

कैमिला कैर के सबसे मशहूर प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो 1977 में आई  ‘कीप माई ग्रेव ओपन’ में उन्होंने डुअल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझती महिला का किरदार निभाया था और इस किरदार में वह बेहद पसंद की गई थीं। इस फिल्म में निभाया उनका किरदार आज भी खूब याद किया जाता है। कैमिला ने हॉरर फिल्मों के साथ-साथ टीवी के लिए भी काम किया। कैमिला का जन्म 1942 को मेम्फिस में हुआ था और उन्होंने कैर्मिट हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी। वहीं थिएटर थ्री, डलास में अभिनय के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता ह्यू फेगिन से हुई। जो आगे चलकर उनके पहले पति बने। हालांकि, ये रिश्ता आगे चलकर टूट गया और अभिनेत्री ने एडवर्ड एनहॉल्ट से शादी कर ली।

ये भी पढ़ेंः '3rd क्लास एक्टर', अमिताभ बच्चन को याद आए विदेश में मिले ताने, इंडिया पर हुई भद्दी टिप्पणी, देश के लिए दुखा था दिल
सुधा चंद्रन पर माता की चौकी चढ़ी थीं देवी, 6 मिनट में 4 लीटर पानी पी गई थीं एक्ट्रेस, बताया जगराते का पूरा हाल

Latest Bollywood News