Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुधा चंद्रन पर माता की चौकी चढ़ी थीं देवी, 6 मिनट में 4 लीटर पानी पी गई थीं एक्ट्रेस, बताया जगराते का पूरा हाल

सुधा चंद्रन पर माता की चौकी चढ़ी थीं देवी, 6 मिनट में 4 लीटर पानी पी गई थीं एक्ट्रेस, बताया जगराते का पूरा हाल

Written By: Priya Shukla Published : Feb 08, 2026 10:05 am IST, Updated : Feb 08, 2026 10:05 am IST

सुधा चंद्रन का जनवरी में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भक्ति में ऐसी लीन नजर आईं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये सब स्टेज्ड था, अब अभिनेत्री ने इस वीडियो के पीछे का सच बयां किया है।

sudha chandran- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@INSTANTBOLLYWOOD सुधा चंद्रन

दिग्गज टीवी और भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन पिछले दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहीं। जनवरी के शुरुआती हफ्ते में सुधा चंद्रन का एक वीडियो सामने आया था, जो उनके घर में रखी 'माता की चौकी' का था। वीडियो में सुधा चंद्रन देवी भजन पर पहले तो डांस करती नजर आईं और बाद में भक्ति में इस कदर लीन हो गईं कि उन्हें संभालन मुश्किल हो गया। ट्रांस जैसी स्थिति में नजर आईं सुधा चंद्रन का ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। अभिनेत्री के लिए अपने घर में रखी माता की चौकी ऐसे अनुभव में बदल गई जिसने उन्हें थका दिया, भावुक कर दिया और बाद में जब ये वीडियो सामने आया तो इसे बनावटी बताया जाने लगा। कई का कहना था कि उन्होंने सुर्खियों में आने के लिए ऐसा किया है। सुधा ने अब उस डीप मोमेंट के बारे में खुलकर बात की है।

वायरल वीडियो पर सुधा चंद्रन क्या बोलीं?

सुधा चंद्रन ने हाल ही में 'हिंदी रश' से इस पूरी घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे याद ही नहीं है कि उस अवस्था में मैं क्या हो गई थी। मैं यह भी नहीं कहूंगी कि स्वयं देवी मेरे अंदर प्रवेश कर गईं, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो शरीर फट जाएगा। कोई भी मनुष्य उस ऊर्जा को सहन नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि हो सकता है कि उनका कुछ अंश आशीर्वाद के रूप में मेरे अंदर प्रवेश कर गया हो, बस इतना ही कह सकती हूं। शायद उनकी उपस्थिति थी, शायद नहीं। मैं कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कह सकती, लेकिन मैं इतना जरूर जानती हूं कि मैं धन्य हूं। मैं इन बातों में हमेशा से विश्वास करती रही हूं, और यह मेरे साथ घटित हुआ है।'

6-7 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी

सुधा चंद्रन आगे कहती हैं कि उनके लिए किसी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ऐसा होना उनके लिए असामान्य नहीं है, हालांकि इस बार ये घटना विशेष थी और ज्यादा तीव्र थी। वह कहती हैं- 'इस बार एनर्जी कुछ ज्यादा ही थी। ऐसा होने के बाद मैं बहुत थक जाती हूं। मेरे परिवार ने मुझे बताया कि मैं लगभग 6-7 मिनट में 4 लीटर पानी पी गई थी। मेरा मतलब, कि क्या ये किसी मनुष्य के लिए संभव हो सकता है? मेरे पति ने मुझे बताया कि मैं पानी के लिए गिड़गिड़ा रही थी। लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट किए। कुछ ने कहा कि मैं अब तक न्यू ईयर पार्टी के नशे में हूं। इन बातों पर हंसी आती है। मुझे लगता है कि सबकी अपनी-अपनी सोच और पसंद होती है।'

ध्यान आकर्षित करने के लिए गढ़ी गई कहानी?

सुधा चंद्रन ने खुद पर लगे उन आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा गया कि उन्होंने सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए ये घटना खुद रची थी। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा- 'मुझे इससे क्या फायदा होगा? अगर लोग विश्वास नहीं करते, तो मैं उन्हें सफाई देने के लिए यहां नहीं खड़ी हूं। क्योंकि अगर मैं अगर मैं ऐसा करती रहूंगी, तो मैं खुद पर भरोसा नहीं कर पाऊंगी। मैं आपकी परवरिश, मान्यताओं या परंपरा पर सवाल नहीं उठा सकती। और किसी अन्य को भी मेरी मान्यताओं पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। अगर आप विश्वास नहीं करना चाहते, तो मत कीजिए, लेकिन मेरी मान्यताओं पर सवाल मत उठाइए।'

माता की चौकी के दौरान घटी घटना

यह घटना उस दौरान घटी जब सुधा ने अपने घर में माता की चौकी का आयोजन किया था, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकार भी शामिल हुए थे। वीडियो में अभिनेत्री ऐसे रिएक्ट करती नजर आई थीं, जैसे उनके अंदर कुछ हावी हो गया है और वह अपने ही कंट्रोल में नहीं हों। वीडियो में वह हॉल में इधर-उधर घूमती नजर आ रही थीं, जबकि परिवार के सदस्य और अन्य मेहमान उन्हें संभालने और सहारा देने की कोशिश कर रहे थे। इन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई लोगों ने उनके व्यवहार और इरादों पर सवाल खड़े किए थे।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- 'फेक और मिसलीडिंग'

Smriti Mandhana की मां ने पलाश मुच्छल को किया रोस्ट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, यूजर बोले- 'SAVAGE'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement