1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Smriti Mandhana की मां ने पलाश मुच्छल को किया रोस्ट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, यूजर बोले- 'SAVAGE'

Smriti Mandhana की मां ने पलाश मुच्छल को किया रोस्ट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, यूजर बोले- 'SAVAGE'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 08, 2026 08:02 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 08:02 am IST

स्मृति मंधाना की डब्ल्यूपीएल जीत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर मंधाना के फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस बीच स्मृति की मां ने पलाश मुच्छल को ट्रोल करने वाले एक वायरल मीम पर रिएक्ट करते हुए सबको हैरान कर दिया है।

palash muchhal- India TV Hindi
स्मृति मंधाना की मां ने पलाश मुच्छल पर बने मीम किए रीपोस्ट Image Source : INSTA/@SMRITI_MANDHANA/@PALASH_MUCHHAL

स्मृति मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को उनकी दूसरी विमेंस प्रीमियर लीग ट्रॉफी दिलाकर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर जीत का परचम लहरा दिया। टीम की इस जीत से फैंस बेहद खुश हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) की डब्ल्यूपीएल में जीत से स्मृति मंधाना के फैंस बेहद खुश हैं। स्मृति मंधाना को ये जीत सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से अचानक शादी टूटने के कुछ महीनों बाद मिली है, जिसने उनकी निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर आरसीबी की जीत पर पूरी टीम खासकर मंधाना को बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कई में मंधाना के एक्स बॉयफ्रेंड और सिंगर पलाश मुच्छल पर तीखे कटाक्ष किए गए थे। इस बीच स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने भी ऐसा ही एक मीम रीपोस्ट करते हुएस सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

स्मृति की मां ने शेयर किया मीम

स्मृति मंधाना की मां, स्मिता मंधाना ने एक वायरल मीम को री-पोस्ट किया है, जिसमें व्यंग्यात्मक ढंग से कहा गया है कि डब्ल्यूपीएल फाइनल में स्मृति ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की ऐसे धुनाई की, जैसे विपक्षी खिलाड़ियों में उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल का चेहरा नजर आ रहा हो, जिसे उन्होंने बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। स्मिता मंधाना ने इस मीम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और साथही उन्होंने अपनी बेटी के साहस और दृढ़ता की प्रशंसा की है।

बेटी की जीत पर हुईं भावुक

इसी के साथ स्मिता मंधाना ने और भी पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने स्मृति के सबसे कठिन दिनों में उनके साहस को उजागर किया है। संदेश में लिखा था, “उन्होंने वो रातें नहीं देखीं जब तुम चुपचाप रोईं, डेढ़ महीने तक तुम्हारे भीतर तूफान चलता रहा। ऐसी लड़ाइयां लड़ीं जहां, जहां ताकत चुपचाप, बिना किसी को दिखे पैदा होती है। ट्रोल्स ने खूब शोर मचाया, तुम्हारी आग को बुझाने की कोशिश की, तुम्हारी काबिलियत पर, तुम्हारे हर कदम पर सवाल उठाए। लेकिन तुमने शोर के बजाय गरिमा को चुना और अपने बल्ले को सच बोलने दिया। तुमने सिर्फ खेल नहीं खेला, तुमने नेतृत्व किया, तुम बुलंदियों पर पहुंचीं, तुमने प्रेरणा दी। आज तुम सिर्फ असाधारण ही नहीं थीं, बल्कि अटूट, निडर और स्वतंत्र थी। स्मृति, तुमने शक्ति का साक्षात उदाहरण पेश किया है।”

पलाश मुच्छल से टूटी थी शादी

बता दें, स्मृति मंधाना 23 नवंबर 2025 को सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। लेकिन, शादी से ठीक एक दिन पहले खबर आई की शादी कैंसिल हो गई है। इस खबर ने सबको चौंका दिया। शुरुआत में बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते शादी पोस्टपोन की गई है, लेकिन बाद में पलाश पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगने लगे। स्मृति के एक करीबी दोस्त ने तो यहां तक दावा कर दिया कि पलाश शादी से ठीक एक दिन पहले किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़े गए थे, जिसके चलते ये शादी कैंसिल हो गई। वहीं पलाश ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया और शख्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है।

ये भी पढ़ेंः Main Tere Ishq Mein 2.O: धर्मेंद्र की 53 साल पुराने हिट गाने का आया रीमेक, देखकर आग बबूला हुए ही-मैन के फैन

 शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन