1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Main Tere Ishq Mein 2.O: धर्मेंद्र की 53 साल पुराने हिट गाने का आया रीमेक, देखकर आग बबूला हुए ही-मैन के फैन

Main Tere Ishq Mein 2.O: धर्मेंद्र की 53 साल पुराने हिट गाने का आया रीमेक, देखकर आग बबूला हुए ही-मैन के फैन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 08, 2026 07:11 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 07:11 am IST

दानिश अल्फाज और बोहेमिया ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को उनके ही एक 53 साल पुराने गाने के साथ श्रद्धांजलि दी है, लेकिन उनके इस गाने ने ही-मैन के फैंस को नाराज कर दिया है। कई ने कमेंट करते हुए गाने के नए वर्जन को लेकर नाराजगी जताई है।

isha malviya- India TV Hindi
'मैं तेरे इश्क में 2.O' पर बिफरे ही-मैन के फैंस। Image Source : INSTAGRAM/@ISHA__MALVIYA

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों, गानों और खूबसूरत यादों के जरिए आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। धर्मेंद्र की फिल्में-गाने आज भी उनके फैंस को आज भी खूब पसंद करते हैं। अपने रोमांटिक स्टाइल और सदाबहार अंदाज के लिए मशहूर रहे धर्मेंद्र आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। ही-मैन एक 53 साल पुराना गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हम बात कर रहे हैं 1973 में रिलीज हुई 'लोफर' के हिट सॉन्ग 'मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं' की। सिंगर दानिश अल्फाज और रैपर बोहेमिया ने हाल ही में इस सुपरहिट गाने के रीमेक वर्जन के साथ ही-मैन को श्रद्धांजलि दी है, जिस पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन हैं।

बोहेमिया और दानिश अल्फाज ने दी श्रद्धांजलि

2 दिन पहले ही दानिश अल्फाज और बोहेमिया ने लेटेस्ट गाना 'मैं तेरे इश्क में 2.O' जारी किया है, जिसमें बिग बॉस फेम ईशा मालवीय अपने डांस मूव्ज फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 2 दिनों में इस गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, जहां कुछ को ये गाना पसंद आया तो कई ने इसे अनुचित बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। यूजर्स ने गाने के वीडियो, ईशा मालवीय के कपड़ों और डांस मूव्ज पर नाराजगी जाहिर की है। म्यूजिक वीडियो के आखिरी में सिंगर और एक्ट्रेस 'लोफर' प्रिंटेड हूडी के साथ दिवंगत अभिनेता को श्रदांजलि देते दिखे।

यूजर्स के रिएक्शन

इस म्यूजिक वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, जहां कुछ ने इसकी तारीफ की तो कुछ ही-मैन फैन इस पर नाराजगी जाहिर करते दिखे। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ट्रिब्यूट या बल्गैरिटी?' एक ने लिखा- 'एक लेजेंड्री सॉन्ग का इतना घोर अपमान।' एक और यूजर लिखता है- 'सॉन्ग का पोस्टमार्टम कर दिया।' एक अन्य ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- 'क्या डाउनफॉल है... ये श्रद्धांजलि नहीं बेइज्जती है। इसे ट्रिब्यूट नहीं कहते, गाने का सत्यानाश कर दिया।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने गाने की तारीफ भी की, वहीं कुछ ईशा मालवीय के डांस मूव्ज की तारीफ करते भी दिखे।

जेन जी के बीच भी फेमस है गाना

फिल्म 'लोफर' के गाने 'मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं' की बात करें तो ये गाना आज भी लोगों के दिलों में रचा-बसा है। गाने में धर्मेंद्र और मुमताज के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली थी। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इसे 106 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और समय के साथ इसके व्यूज में लगातार इजाफा हो रहा है। यही नहीं, ये गाना Gen Z के बीच भी काफी लोकप्रिय है। ये गाना यंग जनरेशन को भी खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स कमेंट्स के जरिए गाने के खूबसूरत लाइन्स की तारीफ करते नहीं थकते।

ये भी पढ़ेंः 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन