नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस बार शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी जैसे सितारों को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। यह पुरस्कार 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिया गया। समारोह का एक खास हिस्सा था मराठी बाल कलाकार त्रेशा ठोसर का मंच पर आना, जिन्होंने फिल्म 'नाल 2' में 'चिमी (रेवती)' की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। त्रेशा के नाम की घोषणा होते ही शाहरुख खान जितनी जोरदार तालियां पूरे हॉल में गूंज उठीं।
लोगों ने बढ़ाया उत्साह
त्रेशा सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब वह पुरस्कार लेने के लिए मंच पर पहुंचीं तो उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए उनका प्यारा रिएक्शन देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। आगे बैठें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी भी इस नन्ही कलाकार को देखकर मुस्कुराए और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शाहरुख खान भी उन्हें देखते रहे और अपनी नजर नहीं हटा पाए। इस दौरान एनाउंसर ने बताया कि उनकी उम्र सिर्फ चार साल है और उनके कद-काठी से ज्यादा वजन उनके अभिनय का है, जिसकी बदौलत उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
यहां देखें वीडियो
फैंस हुए उत्साहित, दिए ऐसे रिएक्शन
त्रेशा को पुरस्कार मिलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस खास मौके पर अपने विचार साझा किए। एक यूजर ने लिखा, 'सफ़ेद साड़ी में वह कितनी प्यारी लग रही हैं! माता-पिता को बधाई!' तो किसी ने कहा, 'मोहनलाल और शाहरुख के बाद, वह तीसरी ऐसी हस्ती हैं जिन्हें इतनी जोरदार तालियां मिलीं!' एक अन्य ने लिखा, 'कितनी मासूम और प्यारी हैं! ईश्वर करें वह अपने करियर में और भी ऊंचाइयां छूएं।'
त्रेशा ने जाहिर की खुशी
त्रेशा ने इस पुरस्कार को पाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे अभी भी पूरी तरह समझ नहीं आया कि मैंने क्या हासिल किया है, लेकिन इतना ज़रूर जानती हूं कि इस पुरस्कार ने मेरे महाराष्ट्र और मेरे परिवार का नाम गर्व से ऊंचा किया है। जैसा मेरी मां ने बताया, पिछले 70 वर्षों में यह पुरस्कार जीतने वाली मैं सबसे कम उम्र की बाल कलाकार हूं।' त्रेशा ने इस पुरस्कार को सुकृति बांदीरेड्डी (गांधी थाथा चेट्टु), कबीर खंडारे (जिप्सी), और श्रीनिवास पोकले व भार्गव (नाल 2) के साथ साझा किया।
ये भी पढ़ें: तैरते-तैरते बेसुध हो गए जुबिन गर्ग, फूलने लगी सांस, वीडियो देख बोले लोग- लगता है ये आखिरी पल थे
'बिग बॉस 19' की सबसे नखरीली कंटेस्टेंट, फ्लाइट से कोल्ड कॉफी पीने आती आगरा, लंदन से मंगाती है बिस्किट
Latest Bollywood News