1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज कोनिडेला की नई फिल्म का हुआ ऐलान, हॉरर-कॉमेडी 'कोरियन कनकराजू' से मचाएंगे धूम

चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज कोनिडेला की नई फिल्म का हुआ ऐलान, हॉरर-कॉमेडी 'कोरियन कनकराजू' से मचाएंगे धूम

'कोरियन कनकराजू' वरुण तेज कोनिडेला की अपकमिंग कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन मेरलापाका गांधी ने किया है। इस नई इंडो-कोरियन से चिरंजीवी के भतीजे वरुण का पहला लुक भी सामने आ चुका है।

chiranjeevi, Varun Tej konidela- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VARUNKONIDELA7 चिरंजीवी और वरुण तेज कोनिडेला

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी की तरह उनके बेटे-भतीजे भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रहे हैं। उन्हीं में से एक वरुण तेज कोनिडेला भी हैं, जो तेलुगु सिनेमा के सबसे मशहूर और टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। अब एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज कोनिडेला ने अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कोरियन कनकराजु' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वरुण तेज आखिरी बार पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मटका' में दिखाई दिए थे, जो 2024 में सिनेमाघरों में आई थी। अब वह बड़े पर्दे पर हॉरर-कॉमेडी से तहलका मचाने को तैयार हैं।

कोरियन कनकराजू की रिलीज डेट

10 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले वरुण तेज अपने अभिनय के अलावा कई बेहतरीन किरदार निभाने के लिए भी जाने जाते हैं। वरुण तेज कोनिडेला इंडो-कोरियन हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कोरियन कनकराजु' में लीड रोल में नजर आएंगे। मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर वरुण तेज कोनिडेला ने एक नया पोस्टर शेयर करके 'कोरियन कनकराजु' की रिलीज डेट की घोषणा की और लिखा, 'मनोरंजन की गारंटी।'

वरुण तेज कोनिडेला की पहली इंडो-कोरियन

'कोरियन कनकराजु' को एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें भारत और कोरिया की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टाइटल टीजर जारी किया था, जिससे संकेत मिला था कि वरुण तेज का किरदार किसी आत्मा के साये में है। फिल्म की टीम ने इसका पहला गाना 'कम्साहमनिडा' भी रिलीज किया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें कोरियन शब्दों के साथ एक शानदार धुन भी सुनाई देती है। इसे सिड श्रीराम ने गाया है, संगीत थमन एस ने दिया है और इसके बोल कसरला श्याम ने लिखे हैं। फिल्म में रितिका नायक लीड रोल में हैं, जबकि सत्य ने एक अहम किरदार निभाया है।

वरुण तेज कोनिडेला का वर्क फ्रंट

साउथ एक्टर वरुण तेज कोनिडेला 'कोरियान कनकराजु' के बाद 'भारी' में नजर आएंगे। फिल्म की झलक में उन्हें गांव के एक युवा के तौर पर दिखाया गया है और उम्मीद है कि कहानी वॉलीबॉल खेल के इर्द-गिर्द घूमेगी। यधु वामसी के डायरेक्शन में बन रही 'भारी' के पैन-इंडिया रिलीज होने की उम्मीद है। अनुदीप देव गाने और बैकग्राउंड स्कोर कंपोज कर रहे हैं, जबकि धनुष भास्कर सिनेमैटोग्राफर हैं और अनवर अली एडिटिंग संभाल रहे हैं।

ये भी पढे़ं - 10 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग, इन किरदारों से साउथ स्टार जीत चुके हैं दिल

Latest Bollywood News