1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीखे नैन, कटीली अदाएं, ग्लैमरस अंदाज में दारा सिंह की पोती ने पापा विंदू संग मारी एंट्री, खूबसूरती देख ठहर गईं निगाहें

तीखे नैन, कटीली अदाएं, ग्लैमरस अंदाज में दारा सिंह की पोती ने पापा विंदू संग मारी एंट्री, खूबसूरती देख ठहर गईं निगाहें

दारा सिंह का परिवार किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दारा के बेटे विंदू भी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं, लेकिन अब विंदू की बेटी की चर्चा है, जो बला की खूबसूरत हैं और उनका अंदाज किसी टॉप मॉडल से कम नहीं है।

vindu dara singh amelia randhawa- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI बेटी और पत्नी के साथ विंदू दारा सिंह।

दारा सिंह बॉलीवुड का बड़ा नाम रहे हैं और उनकी विरासत को उनके बेटे विंदू दारा सिंह आगे ले गए। कई फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे विंदू दारा सिंह अक्सर इवेंट्स में नजर आते हैं। 'बिग बॉस' विजेता हाल ही में अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आए। उनकी पत्नी और बेटी दोनों उनके साथ दिखीं, लेकिन लोगों की निगाहें उनकी बेटी पर ही ठहर गईं। बेटी की खूबसूरती निहारते लोग नहीं थके और अब उनका स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी बेटी की खूबसूरती तारीफ किए बिना खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

अमेलिया रंधावा का ग्लैम अंदाज

सामने आए वीडियो में आप विंदू दारा सिंह को अपनी पत्नी और बेटी का हाथ थामे एंट्री कर सकते हैं। उनकी खूबसूरत पत्नी को तो लोगों ने पहले भी देखा है, लेकिन इस बार लोगों की निगाहें उनकी बेटी अमेलिया रंधावा पर टिक गईं, जो बेहद ग्लैमरस और हसीन हैं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में वो किसी मॉडल की तरह चलते हुए एंट्री करती हैं और फिर पापा-मम्मी संग ग्लैमरस पोज देती हैं। इस दौरान वो अपनी जुल्फों और लटों को हाथों से सही करती हैं। उनकी अदाएं और उनकी चाल देख अब लोगों का दिल फिसल रहा है। फैंस उनकी फिटनेट के मुरीद हो गए हैं। लिक के साथ ही साथ फैंस उनकी फिजीक की भी तारीफें कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

क्या है फैंस का कहना?

विंदू की बेटी बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं। उनकी तरह ही लंबी और फिट हैं। चेहरे पर फ्रेशनेस और नूर साफ झलक रहा है। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल ही रखा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने दारा सिंह की पोती के तारीफों के पुल बांध दिए हैं। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, 'दारा सिंह की पोती तो हीरोइनों पर भारी पड़ने वाली है।' एक शख्स ने लिखा, 'इसकी चाल कातिलाना है, बिल्कुल किसी मॉडल की तरह है।' एक शख्स ने लिखा, 'बिंदी की पत्नी की ये कॉर्बन कॉपी लग रही है।'

क्या करती हैं अमेलिया रंधावा? 

अमेलिया रंधावा का ज्यादा वक्त अपनी मां के साथ लंदन में बीतता है। पेशे से वो एक मॉडल हैं और कई नामी फैशन शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फैशन शोज में भी वॉक किया है। वो फिटनेस फ्रीक हैं और ब्रांड शूट्स भी करती हैं। अभी अमेलिया 17 साल की हैं और अभी वो चैपमैन विश्वविद्यालय के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स में पढ़ाई कर रही हैं। वो एक शॉर्ट फिल्म 'चेरी' में नजर आ चुकी हैं जो एक क्राइम ड्राम है। इसके अलावा उन्होंने 'समबडीज वाचिंग मी' के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

क्या करती हैं विंदू की पत्नी?

बता दें, विंदू दारा सिंह ने विदेशी मॉडल दीना उमरोवा से साल 2006 में शादी की थी, जिसके बाद साल 2009 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। दीना उमरोवा एक बिजनेसवुमन भी हैं। वो जेल नेल पॉलिश ब्रांड की मालकिन हैं। इसके अलावा वो कई प्रीमियम सैलून औ स्पा भी चलाती हैं और इसके अलावा ब्यूटी ट्रेनिंग एकेडमी भी चलाती हैं।

ये भी पढ़ें: 'तारे जमीन पर' में इशान का बेस्ट फ्रेंड राजन याद है? 18 साल बाद कहां है क्यूट बच्चा, छोटा शाहरुख बन लूटी महफिल, ऑस्कर विनिंग फिल्म में जमाया रंग

Latest Bollywood News