A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड तलाक के बाद प्यार पर क्या बोल गए धनुष? 'तेरे इश्क में' ट्रेलर लॉन्च से बयान वायरल, कहा- 'ओवररेटेड...'

तलाक के बाद प्यार पर क्या बोल गए धनुष? 'तेरे इश्क में' ट्रेलर लॉन्च से बयान वायरल, कहा- 'ओवररेटेड...'

'तेरे इश्क में' ट्रेलर लॉन्च पर धनुष ने प्यार को 'ओवररेटेड इमोशन' कहा। उनकी इस बात ने कुछ लोगों को चौंका दिया है। वहीं, कृति सेनन ने भी प्यार को लेकर अपने विचार शेयर किए।

Dhanush- India TV Hindi Image Source : VIRAL BHAYANI 'तेरे इश्क में' ट्रेलर लॉन्च में धनुष-कृति पहुंचे

धनुष और कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' की रिलीज के लिए तैयार हैं। एक्टर्स हाल ही में मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्हें मीडिया से बात करते देखा गया। ट्रेलर लॉन्च के कई वीडियो वायरल हुए हैं। एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धनुष 'प्यार' के बारे में एक सवाल का जवाब देते नजर आए और इसे बस एक और ओवररेटेड इमोशन कहते हुए बात को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस कृति सेनन ने प्यार के बारे में बिल्कुल अलग बात की। 

धनुष के लिए प्यार क्या मायने रखता है

आनंद एल राय की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'तेरे इश्क में' ट्रेलर लॉन्च इवेंट के एक वीडियो में रिपोर्टर धनुष और कृति सेनन से पूछते हैं, 'आपके लिए प्यार क्या है?' कृति जवाब देने के लिए धनुष की तरफ इशारा करती हैं। वह कुछ सेकंड सोचते हैं और फिर कहते हैं, 'मुझे नहीं पता।' फिर एक्टर आगे कहते हैं, 'मुझे लगता है कि यह बस एक और ओवररेटेड इमोशन है।' उनके इस कमेंट से कृति और बाकी सभी हैरान रह जाते हैं। कृति उनकी बात पर रिएक्ट करती हैं और कहती हैं, 'मुझे नहीं लगता कि शंकर आपसे बिल्कुल सहमत हैं।' जिन्हें नहीं पता शंकर ही वह कैरेक्टर है जिसे धनुष फिल्म में निभाते हैं। फिर धनुष जवाब देते हैं, 'मैंने पहले ही कहा था, शंकर जैसा कुछ नहीं।'

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का तलाक

दोनों ने 2004 में चेन्नई में एक ग्रैंड वेडिंग की थी और शादी के 18 साल बाद उन्होंने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अलग होने के अपने फैसले के बारे में बताया। स्टेटमेंट में लिखा था, 'दोस्तों, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के तौर पर 18 साल साथ रहे। यह सफर ग्रोथ, अंडरस्टैंडिंग, एडजस्ट करने और अडैप्ट करने का रहा है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या/धनुष और मैंने एक कपल के तौर पर अलग होने और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। प्लीज हमारे फैसले की रिस्पेक्ट करें और हमें प्राइवेसी दें।'

2025 की नई रोमांटिक जोड़ी

'तेरे इश्क में' 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी, जिसमें धनुष और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि धनुष पहले भी आनंद एल राय के निर्देशन में 'रांझणा' कर चुके हैं, जबकि कृति पहली बार आनंद के साथ काम कर रही हैं।

ये भी पढे़ं-

Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी ने गौरव खन्ना की तारीफ, तान्या मित्तल का असली रूप आया सामने

भारती सिंह की प्रेग्नेंसी में ये बीमारी बनी मुसीबत, डॉक्टर ने लगाई डांट, दूसरे बच्चे के लिए हुईं परेशान

Latest Bollywood News