Friday, December 05, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भारती सिंह की प्रेग्नेंसी में ये बीमारी बनी मुसीबत, डॉक्टर ने लगाई डांट, दूसरे बच्चे के लिए हुईं परेशान

भारती सिंह की प्रेग्नेंसी में ये बीमारी बनी मुसीबत, डॉक्टर ने लगाई डांट, दूसरे बच्चे के लिए हुईं परेशान

भारती सिंह की दूसरी प्रेग्नेंसी में शुगर की बीमारी परेशानी बन गई, जिस पर डॉक्टर ने उन्हें डांटा और सख्त सावधानी बरतने की सलाह दी। इस वजह से वह अपने दूसरे बच्चे को लेकर चिंतित नजर आ रही हैं।

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124
Published : Nov 15, 2025 06:26 am IST, Updated : Nov 15, 2025 06:26 am IST
Bharti Singh- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM LOL YOUTUBE भारती सिंह

भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में है, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में दूसरे बच्चे और प्रेग्नेंसी में आ रही कुछ परेशानियों के बारे में बात की। प्रेग्नेंट भारती सिंह ने बताया कि उन्हें डॉक्टर ने बहुत डांट लगाई है, लेकिन कॉमेडियन की कोई गलती नहीं थी। दूसरी बार मां बनने वाली भारती ने कहा कि उन्हें बिना कुछ इधर-उधर का खाए बीमारी हो गई है, जिसके बढ़ने से डॉक्टर और वे दोनों परेशान हैं। ये बात उन्होंने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया को भी बताई है और यह भी बताया कि ये सुन हर्ष का रिएक्शन कैसा था।

भारती सिंह की दूसरी प्रेग्नेंसी में ये बीमारी बनी मुसीबत

कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में आ रही परेशानी के कारण चर्चा में आ गई हैं और उन्होंने कुछ घरेलू उपचार की भी मांग की है। उन्होंने अपने नए व्लॉग में खुलासा किया है कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर की बीमारी बढ़ रही है, जो उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें डांट भी लगाई और प्रेग्नेंसी के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

प्रेग्नेंट भारती सिंह दूसरे बच्चे के लिए क्यों हैं परेशान

डॉक्टरों का कहना है कि इस समय उन्हें अपनी डाइट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर खास ध्यान देना होगा क्योंकि बढ़ती शुगर लेवल मां और बच्चे—दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसी वजह से भारती अपनी दूसरी संतान को लेकर काफी चिंतित और सतर्क दिखाई दे रही हैं। भारती सिंह ने यह भी बताया कि वह कुछ भी मीठा नहीं खाती, जिसे उनका शुगर इतना बढ़ जाए। ये भी बताया कि जब उन्होंने हर्ष को ये बताया तो उन्होंने कहा कि सब ठीक हो जाएगा।

दूसरी बार माता-पिता बनेंगे कपल

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारती ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती अगली बार लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आएंगी। वह शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ इस कुकिंग रियलिटी शो को होस्ट करेंगी।

ये भी पढे़ं-

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना से चंद घंटों में छीनी कैप्टेंसी, अब ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्‍टन

'आश्रम' से ज्यादा दमदार है ये 5 क्राइम-थ्रिलर सीरीज, कहानी देख रह जाएंगे दंग, आखिर तक खत्म नहीं होगा सस्पेंस

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement