1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'आश्रम' से ज्यादा दमदार है ये 5 क्राइम-थ्रिलर सीरीज, कहानी देख रह जाएंगे दंग, आखिर तक खत्म नहीं होगा सस्पेंस

'आश्रम' से ज्यादा दमदार है ये 5 क्राइम-थ्रिलर सीरीज, कहानी देख रह जाएंगे दंग, आखिर तक खत्म नहीं होगा सस्पेंस

 Published : Nov 14, 2025 11:07 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 11:07 pm IST

बॉबी देओल की 'आश्रम' तो आप सभी ने देखी होगी, लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने जा रहे है, जिसका हर सीन हैरान करने वाले सस्पेंस से भरपूर है।

crime thriller web series- India TV Hindi
5 बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर सीरीज Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO

दिन पर दिन लोगों के बीच क्राइम-थ्रिलर सीरीज के लिए क्रेज  बढ़ता ही जा रहा है, जिनकी कहानी लंबे समय तक चर्चा में रही और दर्शकों को उनके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार होता है। आजकल लोग थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज और मूवी देखना ज्यादा पसंद करते हैं। 'द फैमिली मैन 3' और 'दिल्ली क्राइम 3' को लेकर जैसे-जैसे बज बढ़ रहा है, वैसे ही कई और सीरीज भी ट्रेड में आ गई हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं ओटीटी पर वो कौन सी 5 क्राइम-थ्रिलर सीरीज हैं, जो तहलका मचा चुकी हैं।

स्पेशल ऑप्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक 'स्पेशल ऑप्स' के दो भाग आ चुके हैं और दोनों ही हिट रहे हैं। ये सीरीज रॉ एजेंट हिम्मत सिंह की कहानी को दिखाती करती है। स्पेशल ऑप्स 2 का प्रीमियर 11 जुलाई 2025 को हुआ था। दूसरे सीजन की कहानी साइबर वॉर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरों पर आधारित है, जिसमें हिम्मत सिंह और उनकी टीम को एक बहुआयामी मिशन पर काम करना होता है। इस मिशन में, भारत पर एक बड़े साइबर हमले को रोकना है जो चीन द्वारा किया जा रहा है।

पाताल लोक

जयदीप अहलावत की इस पॉपुलर वेब सीरीज में का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और इसने लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ी थी। लोगों ने इसके पहले पार्ट को खूब पसंद किया था और मेकर्स ने पाताल लोक 2 भी 17 जनवरी 2025 को रिलीज कर दिया, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

फैमिली मैन

द फैमिली मैन सीजन 3 का प्रीमियर 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। इस सीरीज के जरिए अभिनेता मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के रूप में एक बार फिर लौटने वाले हैं। प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज में जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी नजर आने वाले हैं।

दिल्ली क्राइम 

दिल्ली क्राइम सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 13 नवंबर को रिलीज हो गया है। डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी अब तक के अपने सबसे मुश्किल केस को संभालते नजर आई हैं। 2012 में हुए बेबी फलक केस से प्रेरित इस सीजन में दिखाया गया है, जब एम्स के ट्रॉमा सेंटर में एक लाचार नवजात शिशु के छोड़े जाने की खबर फैल जाती है।

किलर सूप

साल 2025 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'किलर सूप' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें मनोज बाजपेयी और कोकणा सेन शर्मा ने अपने शानदार अभिनय के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये सीरीज नेटफ्लिक्स द्वारा निर्मित एक भारतीय हिंदी भाषा की ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है।

ये भी पढे़ं-

बिग बॉस 11 के मशहूर कंटेस्टेंट के पिता का निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, एक्स-गर्लफ्रेंड ने भी जताया शोक

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना से चंद घंटों में छीनी कैप्टेंसी, अब ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्‍टन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन