1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र के फिल्मी करियर में ये एक साल था सबसे लकी, 7 फिल्में हुई थीं हिट

धर्मेंद्र के फिल्मी करियर में ये एक साल था सबसे लकी, 7 फिल्में हुई थीं हिट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 24 नवंबर को दुनिया छोड़कर चले गए। हालांकि, उनकी फिल्में हमेशा फैन्स को उनकी याद दिलाती रहेंगी। 300 से ज्यादा फिल्में करने वाले धर्मेंद्र के जीवन में एक ऐसा साल भी आया था जब उन्होंने एक के बाद एक 7 फिल्में हिट दी थीं।

Dharmendra - India TV Hindi
Image Source : PTI धर्मेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन की खबर बॉलीवुड के साथ ही उनके फैन्स को भी आहत करने वाली है। आपको बता दें कि लंबे समय से धर्मेंद्र बीमार चल रहे थे और बीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 24 नवंबर को उनके निधन के बाद मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।  

अपने 65 साल के फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। जैसे यादों की बारात, शोले, चुपके-चुपके आदि। हालांकि, उनके फिल्मी करियर में एक साल ऐसा भी आया था जब एक के बाद एक उनकी 7 फिल्में हिट हुई थीं। यानि यह साल उनके लिए सबसे यादगार और लकी साबित हुआ था। 

धर्मेंद्र के फिल्मी करियर का सबसे सफलतादायक साल 

यूं तो धर्मेंद्र ने अपने जीवन में 50 से अधिक हिट फिल्में दी हैं लेकिन एक साल ऐसा भी था जब धर्मेंद्र बॉक्स ऑफिस के राजा बन गए थे। यह साल 1987 था जो धर्मेंद्र के लिए सबसे लकी साबित हुआ। इस साल जो सात फिल्में हिट हुई थीं उनके चलते धर्मेंद्र डायरेक्टर्स के फेवरेट बन गए थे। 1987 में हिट हुई इन 7 फिल्मों के जरिए धर्मेंद्र को नई पहचान मिली थी। 

1987 में ये धर्मेंद्र की ये 7 फिल्में हुई थीं हिट 

साल 1987 में धर्मेंद्र की पहली फिल्मी 'इंसानियत के दुश्मन' 2 जनवरी को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था और ये फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके बाद 'हुकूमत', 'लोहा', 'आग ही आग', 'मर्द की जुबान', 'वतन के रखवाले' और 'दादागिरी' फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। 

आज भले ही धर्मेंद्र हम लोगों के बीच न हों लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए हम हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे। जब तक हिंदी सिनेमा रहेगा तब तक धर्मेंद्र को याद किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- 

6 बच्चे और 13 नाती-पोते, धर्मेंद्र के खुशहाल परिवार में स्टार्स की फौज, कोई किसी से नहीं कम

Dharmendra Passes Away Live Update: धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री और फैंस

Latest Bollywood News