A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार का पहला प्यार... जिसने बहन के पति से रचाया था ब्याह, दर्दभरी है कहानी

दिलीप कुमार का पहला प्यार... जिसने बहन के पति से रचाया था ब्याह, दर्दभरी है कहानी

धर्मेंद्र और दिलीप कुमार जैसे सुपरस्टार्स की हीरोइन रही इस अभिनेत्री की जिंदगी भी दर्द से भरी रही। अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी ये अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही, खासतौर पर दिलीप कुमार से अपनी नजदीकियों को लेकर।

kamini kaushal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AAPKADHARAM/@BOLLYWOOD.MOBI कामिनी कौशल ने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

हिंदी सिनेमा में कई अधूरी प्रेम कहानियां हैं, जिनके सालों-साल चर्चे हुए और आज भी आए दिन इन प्रेम कहानियों का जिक्र होता रहता है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी थी कामिनी कौशल और  दिलीप कुमार की, जो कभी पूरी नहीं हो पाई। 40 के दशक में स्टारडम हासिल करने वालीं कामिनी कौशल ने 14 नवंबर को 98 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कामिनी कौशल ने करीब 70 साल तक हिंदी सिनेमा में काम किया और शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। आखिरी बार वह आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। लेकिन, 1940 से 70 के दशक के बीच उनका अलग ही जलवा था, इस दौरान वह कई बड़े सितारों के साथ नजर आईं।

धर्मेंद्र के साथ भी किया काम

कामिनी कौशल ने अपने करियर में बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के साथ भी काम किया। दोनों ने लगभग चार फिल्मों में काम किया था। कई साल पहले धर्मेंद्र ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए इस बारे में बताया था। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कामिनी कौशल के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- 'मेरी जिंदगी की पहली फिल्म शहीद की हीरोइन कामिनी कौशल के साथ पहली मुलाकात की पहली तस्वीर... दोनों के चेहरे पर मसरत... एक प्यार भरी इंट्रोडक्शन।' इस ब्लैंक एंड व्हाइट फोटो में दोनों मुस्कुराते नजर आए थे।

कामिनी कौशल और दिलीप कुमार की लव स्टोरी

दिलीप कुमार ने अपनी बायोग्राफी में कामिनी कौशल के प्रति अपने अट्रेक्शन को स्वीकार किया था। उन्होंने इसमें कामिनी को अपना पहला प्यार बताते हुए लिखा था- 'वह (कामिनी) ही थीं, जिनके साथ मैंने पहचान पाई। मुझे लगता है कि हर कोई सिर्फ एक ही बार प्यार में पड़ता है।' वहीं कामिनी भी कई बार दिलीप कुमार के प्रति अपने प्यार का जिक्र कर चुकी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- 'हम एक-दूसरे के साथ बहुत खुश थे। हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी, लेकिन यही जीवन है। मैं लोगों को छोड़कर नहीं जा सकती थी। मैंने लड़कियों को अपनाया था। मैं अपनी बहन का सामना नहीं कर पाती। मेरे पति एक बहुत अच्छे इंसान हैं, जिन्होंने समझा कि ऐसा क्यों हुआ। हर कोई प्यार में पड़ता है।'

बहन के पति से की थी शादी

कामिनी कौशल का असली नाम उमा कश्यप था। उनका जन्म 1927 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। कामिनी की शादी साल 1948 में बीएस सूद से की थी, जिनके साथ उनके पांच बच्चे हैं। एक्ट्रेस की शादी उनकी बहन के पति से हुई थी। दरअसल, कामिनी कौशल की बहन एक एक्सीडेंट में जान चली गई थी। कामिनी की बहन की दो बेटियां थी। ऐसे में अभिनेत्री के परिवार ने बच्चियों को मां का प्यार देने के लिए कामिनी की शादी बीएस सूद से कर दी थी।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 19: नेशनल टीवी पर अमाल ने पिता को कहा 'नाकाम', सिंगर पर नेटिजंस का फूटा गुस्सा, बोले- शर्म...

Latest Bollywood News