1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: नेशनल टीवी पर अमाल ने पिता को कहा 'नाकाम', सिंगर पर नेटिजंस का फूटा गुस्सा, बोले- शर्म...

बिग बॉस 19: नेशनल टीवी पर अमाल ने पिता को कहा 'नाकाम', सिंगर पर नेटिजंस का फूटा गुस्सा, बोले- शर्म...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 15, 2025 07:47 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 07:47 am IST

बिग बॉस 19 में बीते दिनों कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। एक तरफ जहां शो से एक ही हफ्ते में तीन सदस्य बाहर हो गए, वहीं कप्तानी में भी बड़ा फेर-बदल देखने को मिला। इसी बीच अमाल मलिक भी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं।

amaal mallik- India TV Hindi
अमाल ने पिता को कहा 'फेलियर' Image Source : INSTAGRAM/@DABOOMALIK

सलमान खान के रियेलिटी शो बिग बॉस 19 में हालिया दिनों में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। पहले तो डबल एविक्शन में अभिषेक बजाज और नीलम गिरि बाहर हो गए और फिर मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसी बीच गौरव खन्ना भी अपनी स्मार्टनेस के चक्कर में 1 ही घंटे में अपनी कप्तानी खो बैठे और शहबाज बदेशा घर के नए कप्तान बन गए। इन सबके बीच एक कंटेस्टेंट अपने पिता पर किए कमेंट को लेकर नेटिजंस के निशाने पर है। अमाल मलिक ने हाल ही में  अपने पिता को कुछ ऐसा कह दिया, जिसके चलते नेटिजंस ने उन्हें घेर लिया है।

अमाल ने पिता को कहा 'नाकाम'

सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक जब से शो में आए हैं, लगातार अपने को-कंटेस्टेंट्स पर विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरते जा रहे हैं। लेकिन, अब हाल ही में उन्होंने गौरव खन्ना से नेपोटिज्म के मुद्दे पर डिबेट के वक्त अपने ही पिता को 'नाकाम' कह दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। डिबेट के दौरान अमाल ने अपने पिता डब्बू मलिक को फेलियर करार दे दिया, जिससे बिग बॉस हाउस में ही नहीं बाहर भी हल्ला मच चुका है। कई यूजर्स ने सिंगर को निशाने पर लिया और पिता पर इस तरह की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की है।

नेपोटिज्म के मुद्दे पर हुई बहस

लेटेस्ट एपिसोड में अमाल और गौरव नेपोटिज्म के मुद्दे पर भिड़ गए। गौरव ने कहा कि हार्ड वर्क यूनिवर्सल है, लेकिन ये भी सच है कि जिसके इंडस्ट्री के अंदर लिंक्स होते हैं, उन्हें पहले मौका मिलता है, जबकि इंडस्ट्री के बाहर वाले लोगों को मौके मिलना मुश्किल होता है। गौरव कहते हैं- जहां से तुम्हारा स्ट्रगल शुरू होता है, वहां हमाला एस्पिरेशन है। इस पर अमाल कहते हैं- जिस तरह एक कॉमन आदमी महबूब स्टूडियो के बाहर खड़ा है, मेरा भाई और मां भी खड़े रहे, कोई फर्क नहीं है।

फैमिली लेगेसी पर भी छिड़ी बहस

इसके बाद गौरव फैमिली लेगेसी पर बात करते अमाल से कहते हैं, जैसे तुम्हारे लिए सलमान खान से मिलना बहुत आसान है, लेकिन मेरे जैसे लोगों को उनसे मिलने में सालों का समय लग जाता है। अमाल ने गौरव की ये बात भी ठुकरा दी और कहा- आर्टिस्ट की कहीं न कहीं एक ही स्ट्रगल होती है। मेरे पापा को कभी अनु मलिक का सपोर्ट नहीं मिला, हम रिवर्स नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं। डब्बू मलिक फेलियर थे और ये बात मानने में मुझे कोई समस्या नहीं है। मेरे पापा नाकाम थे।

ट्रोल्स के निशाने पर अमाल

अपने इस कमेंट को लेकर अब अमाल मलिक ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। कई सिंगर के पोस्ट्स पर कमेंट करते हुए उनके इस कमेंट के लिए उन्हें फटकार लगा रहे हैं। एक यूजर ने कहा- 'अमाल ने अपने पिता को नेशनल टीवी पर फेलियर तक कह दिया, कितनी शर्म की बात है।' एक अन्य ने लिखा- 'शर्म नहीं आती, अपनी सक्सेस को प्रूव करने के लिए अपने पिता को फेलियर और नाकाम बता रहे हो।' ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर अमाल को जमकर फटकार लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः भारती सिंह की प्रेग्नेंसी में ये बीमारी बनी मुसीबत, डॉक्टर ने लगाई डांट, दूसरे बच्चे के लिए हुईं परेशान

Bigg Boss 19: सलमान खान की जगह फराह खान नहीं, ये सेलिब्रिटी होस्ट करेगा 'वीकेंड का वार'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन