A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Dharmendra Health Update: कैसी है 89 साल के धर्मेंद्र की हालत, हेमा मालिनी के बाद दोनों बेटे भी पहुंचे अस्पताल

Dharmendra Health Update: कैसी है 89 साल के धर्मेंद्र की हालत, हेमा मालिनी के बाद दोनों बेटे भी पहुंचे अस्पताल

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट लगातार सामने आ रही हैं। एक्टर बीते 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी नाजुक हालत को लेकर परिवार के सदस्य लगातार अपडेट जारी कर रहे हैं।

Dharmendra health update- India TV Hindi Image Source : PTI धर्मेंद्र।

Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बीते 11 दिनों से डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज जारी है। उनके हेल्थ को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही हैं। हाल ही में उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेची ईशा देओल ने उनके स्वास्थ से जुड़ी सटीक जानकारी साझा की है। अफवाहों के बीच परिवार लगातार सही जानकारी देकर रूमर्स पर विराम लगा रहा है। बता दें, बीते दिन धर्मेंद्र को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था और खबर सामने आई थी कि उनकी हालत नाजुक है। फिलहाल परिवार ने साफ किया था कि वो ऑब्जर्वेशन में हैं और रिकवर कर रहे हैं। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के प्रशंसक और उनके सहयोगी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 

Latest Bollywood News

Live updates : Dharmendra Health Update

  • 4:21 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    पोते करण की शादी में जब धर्मेंद्र ने किया था डांस

    धर्मेंद्र के पोते करण देओल की 2023 में शादी हुई थी। एक्टर अपने पोते की शादी में काफी खुश दिखे थे। उनका एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बारात में डांस करते दिख रहे हैं।

    यहां देखें वीडियो

    https://www.instagram.com/reel/DQ6WaShDNAo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1...

  • 4:04 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    धर्मेंद्र का ये वीडियो हुआ वायरल

    धर्मेंद्र का उनके पिछले जन्मदिन समारोह का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से सामने आया है, जिसमें प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    यहां देखें वीडियो

  • 3:53 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    धर्मेंद्र के क्लासिक डायलॉग

    धर्मेंद्र अपनी प्रतिष्ठित फिल्मों और यहां तक ​​कि यादगार संवादों के लिए जाने जाते थे। 'बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना' से लेकर 'कुत्ते कमीने, तू मुझसे बचकर नहीं जा सकता। मैं तेरा खून पी जाऊंगा' तक, धर्मेंद्र के एक से बढ़कर एक शानदार डायलॉग रहे हैं।

  • 3:31 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    फैमिली की ओर से जारी हेल्थ अपडेट

    दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र कुछ दिनों से शहर के एक अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह से यह खबर फैल रही है कि दिग्गज का निधन हो गया है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग समूहों में व्यापक रूप से साझा की गई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि 89 वर्षीय अभिनेता का इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखे जाने के बाद निधन हो गया था। अब सनी देओल की टीम से खबर आ रही है कि वह इलाज से बेहतर हो रहे हैं, उनके द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा, 'सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है, आइए हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।' इस खबर से उनके प्रशंसकों और उनके परिवार को काफी राहत मिली है। कुछ देर पहले ही हेमा मालिनी और ईशा देओल अस्पताल से निकलीं और सनी और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे।

     

  • 3:24 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
  • 3:05 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    बॉबी देओल पहुंचे अस्पताल

    बॉबी देओल करीब आधे घंटे पहले घर से अस्पताल के लिए निकले थे, अब वो अस्पताल पहुंच चुके हैं। पैपराजी पेज ने उनका वीडियो साझा किया है।

    यहां देखें पोस्ट

  • 2:53 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    बॉबी देओल ने पिता के लिए कही था खास बात

    बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे पिता मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। वो दिसंबर में 90 साल के हो जाएंगे। आज भी वो कहते रहते हैं मुझे काम करना है, मैं घर पर नहीं बैठ सकता। एक इंसान जो 90 साल का होने वाला है, जिसने जिंदगी भर काम किया है, अगर उसमें आज भी वो आग है काम करने की तो मैं अपने आपको देखता हूं कि मैंने तो कुछ किया ही नहीं। वैसे भी पापा के हिसाब से मैंने कुछ नहीं किया है। उन्होंने जिंदगी भर मेहनत की है।'

    यहां देखें वीडियो

  • 2:40 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    अभय देओल पहुंचे अस्पताल

    अभय देओल ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच गए हैं और इसकी झलक भी सामने आ गई है। 

    यहां देखें वीडियो

  • 2:29 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    बॉबी देओल भी अस्पताल के लिए रवाना

    बॉबी देओल भी ब्रीच कैंडी अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। देओल फैमिली के घर से बाहर आते हुए उनकी झलक देखने को मिली।

  • 2:15 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    अस्पताल के लिए निकले अक्षय देओल

    आज सुबह अभय देओल धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे, लेकिन अब वो वहां से अस्पताल जाने के लिए रवाना हो गए हैं। घर से निकलने का उनका वीडियो सामने आया है।

    यहां देखें पोस्ट

  • 2:04 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    निखिल द्विवेदी पहुंचे धर्मेंद्र के घर

    फिल्म मेकर निखिल द्विवेदी धर्मेंद्र के घर पहुंचे और फैमिली के लोगों से मुलाकात की। उनका वीडियो सामने आया है।

    यहां देखें वीडियो 

    https://www.instagram.com/reel/DQ6LNXPDPHn/?utm_source=ig_web_copy_link&...

  • 1:51 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    हिना खान ने की दुआ

    हिना खान ने एक पुराना स्क्रीन शॉट अपनी स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें वो धर्मेंद्र से बात करती दिख रही हैं। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि उनके कैंसर के ऐलान के बाद का है। अब एक्ट्रेस ने इसे पोस्ट किया है और वो उनके लिए दुआ कर रही हैं।

    Image Source : Hina khan Instagramहिना खान ने पोस्ट की ये तस्वीर।

  • 1:39 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    धर्मेंद्र ने पहले किया था ऐसा पोस्ट

    पिछले साल धर्मेंद्र ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रशंसकों को बताया था कि वह अपनी सेहत को लेकर सभी मुश्किलों से लड़ रहे हैं। उनकी पोस्ट में लिखा था, 'दोस्तों, खुद को फिट रखने के लिए हर तरह की मुश्किलों से लड़ रहा हूं... हमेशा आपका पसंदीदा बने रहना चाहता हूं। आप सभी को प्यार।' इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो व्हाइट शर्ट, हैट और डेनिम पहने नजर आए थे।

    यहां देखें पोस्ट

     

  • 1:29 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मायूस दिखी थीं तान्या देओल

    बीती रात तान्या देओल भी अस्पताल पहुंची थीं। उन्हें कार में बैठे हुए स्पॉट किया गया था। उनके चेहरे पर मासूसी छाई थी। इससे पहले देओल भी रोते नजर आए थे।

    यहां देखें वीडियो

  • 1:14 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    आने वाला है एक्टर का बर्थडे

    धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं ताकि अभिनेता अपने परिवार के साथ यह दिन मना सकें।

  • 1:01 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    फैंस कर रहे पूजा अर्चना

    धर्मेंद्र के फैन्स उनकी हालत में सुधार के लिए लगातार पूजा-अर्चान कर रहे हैं। इसके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। फैंस अपने हीमैन को जल्द ही फिट देखना चाहते हैं। 

    यहां देखें वीडियो

  • 12:52 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    रितेश देशमुख ने की दुआ

    एक्टर रितेश देशमुख ने धर्मेंद की हेल्थ पर अपडेट साझा की है। उन्होंने रिएक्टर करते हुए कहा कि वो उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    यहां देखें वीडियो

  • 12:39 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट

    अस्पताल में भर्ती होने से ठीक दो दिन पहले धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था। ये पोस्ट उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ा था। वो जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त नंदा की फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं। इसके ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की थी।

    यहां देखें पोस्ट

  • 12:26 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    साल की शुरुआत में हुई थी आंख की सर्जरी

    इस साल की शुरुआत में 89 वर्षीय अभिनेता की आंख की सर्जरी हुई थी। जब पत्रकारों ने उनकी आंख पर पट्टी देखी तो उन्होंने चिंता में उनके स्वास्थ्य की जानकारी मांगी। तब धर्मेंद्र ने उनसे कहा था, 'मैं मजबूत हूं। अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं। मेरी आंख, आई ग्राफ्ट (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) हो गई है। मैं मजबूत हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे दर्शकों और मेरे प्रशंसकों, आपसे प्यार करता हूं।'

  • 12:17 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    कैसा है धर्मेंद्र के घर के बाहर का हाल

    धर्मेंद्र के घर के बाहर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। गेट के बाहर गार्ड बैठा दिख रहा है। इसके अलावा घर से परिवार वालों की गाड़ियां निकलती दिख रही हैं।

    यहां देखें वीडियो

     
  • 12:14 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी अस्पताल में धर्मेंद्र भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। लगातार सितारे अस्पताल पहुंच रहे हैं।

    यहां देखें पोस्ट

  • 12:06 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    सनी देओल और बॉबी देओल भी पहुंचे अस्पताल

    एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बीती रात भी दोनों अस्पताल में मौजूद थे। सनी देओल और बॉबी के वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें उनकी आंखें नम देखने को मिली थीं।

    यहां देखें वीडियो

  • 12:00 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    धर्मेंद्र के घर पहुंचे अभय देओल

    धर्मेंद्र के भतीजे और फेमस एक्टर अभय देओल इस मुश्किल वक्त में बॉबी देओल और सनी देओल को मिलने और सपोर्ट करने के लिए उनके घर पहुंचे। गाड़ी से घर के अंदर एंट्री करने का वीडियो भी सामने आया है।

    यहां देखें वीडियो

  • 11:57 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    ईशा देओल और हेमा पहुंचीं अस्पताल

    मौत की अफवहों का खंडन करने के ठीक बाद ईशा देओल और हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं। दोनों को कार में बैठे अस्पताल जाते देखा जा सकता है।

    यहां देखें वीडियो

  • 11:55 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    गोविंदा भी हाल जानने पहुंचे

    धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद गोविंदा भी उनसे मिलने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। वो खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे थे। उनकी झलक भी अस्पताल के बाहर देखने को मिली है।

    यहां देखें पोस्ट

  • 11:51 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    एक्ट्रेस अमीषा भी आईं नजर

    ब्रीच कैंडी अस्पताल से बाहर आते हुए एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी नजर आई थी। उनकी आंखें नम थीं और वो मीडिया से गुजारिश कर रही थीं कि उनकी तस्वीरें न क्लिक की जाएं। गाड़ी में बैठे हुए आप उन्हें देख सकते हैं।

    यहां देखें वीडियो

  • 11:50 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    शाहरुख खान भी पहुंचे थे अस्पताल

    देर रात शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान भी अपने काफिले के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। धर्मेंद्र की हालत जानने के बाद उन्हें अस्पताल से बाहार आते भी देखा गया था। इसका वीडियो भी सामने आया।

    यहां देखें वीडियो

  • 11:48 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    सलमान खान भी पहुंचे थे अस्पताल

    बीती शाम सलमान खान भी धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। हाई सिक्योरिटी के साथ सलमान अस्पताल में एंट्री करते नजर आए थे। उनके चेहरे पर उदासी देखने को मिली थी।

    यहां देखें वीडियो

  • 11:41 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर टाइमलाइन

    11 दिनों पहले धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिन उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया। उनके परिवार ने प्रशंसकों को आश्वस्त किया था कि चिंता की कोई बात नहीं है। बीते दिन खबरें आईं कि एक्टर वेंटीलेटर पर हैं और आज अफवाह उड़ी की एक्टर की मौत हो गई है। इसका फैमिली ने खंडन करते हुए साफ किया कि वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और रिकवर कर रहे हैं।

  • 11:34 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    हेमा मालिनी का पोस्ट

    हेमा मालिनी ने मौत की अफवाह का खंडन करते हुए लिखा, 'जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।'

    यहां देखें पोस्ट

    ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी, सच्चाई बताकर बोलीं- जो हो रहा है वो अक्षम्य है

  • 11:32 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    ईशा का पोस्ट

    ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'ऐसा लगता है कि मीडिया हद से ज्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता प्रदान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'

    यहां देखें पोस्ट

    ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन की उड़ी अफवाह, बेटी ईशा देओल ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- वो अभी जिंदा हैं...