बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र न केवल अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनका परिवार भी हमेशा चर्चा में रहता है। देओल परिवार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय परिवारों में से एक माना जाता है। धर्मेन्द्र की दोनों बहुएं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल और बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल भले ही ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हों, लेकिन अपनी सादगी, शालीनता और मजबूत पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती हैं। कहा जाता है कि उनकी दोनों बहुओं परिवार को साथ लेकर चलती हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। दोनों ने अपनी-अपनी पहचान बॉलीवुड की चमक-धमक से अलग, एक निजी और शांत जीवन जीकर बनाई है।
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल का असली नाम लिंडा देओल है। उनका जन्म 21 सितंबर 1957 को लंदन में भारतीय मूल के कृष्ण देव महल और उनकी ब्रिटिश पत्नी जून सारा महल के घर हुआ था। सनी देओल से शादी के बाद लिंडा ने अपना नाम बदलकर पूजा देओल रख लिया। बताया जाता है कि उनकी शादी की कुछ तस्वीरें उस समय लीक होकर एक पत्रिका में छपी थीं, लेकिन सनी देओल ने उन तस्वीरों को फर्जी बताते हुए शादी से इनकार किया था। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूजा देओल की पारिवारिक जड़ें ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़ी हैं। उनकी मां, जून सारा, ब्रिटिश रॉयल फैमिली से संबंध रखती थीं और उन्होंने ट्यूडर होल्डिंग्स लिमिटेड तथा सनी सुपरसाउंड्स लिमिटेड में सचिव के रूप में काम किया था। कहा जाता है कि सनी और पूजा बचपन के दोस्त थे और धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार में बदल गई।
पूजा देओल सिर्फ एक स्टार पत्नी नहीं, बल्कि एक लेखिका भी हैं। उन्होंने सनी देओल की 2013 की फिल्म यमला पगला दीवाना 2 की कहानी लिखी थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने 1966 में आई फिल्म हिम्मत में एक अतिथि भूमिका भी निभाई थी। इसके बावजूद, पूजा हमेशा मीडिया और सुर्खियों से दूर रहीं। माना जाता है कि सनी देओल के अमृता सिंह और डिंपल कपाडिया के साथ अफेयर की चर्चाओं के चलते पूजा ने खुद को सार्वजनिक जीवन से और भी दूर कर लिया। शादी के बाद पूजा लंदन में बस गईं। वर्ष 1990 में इस जोड़े के पहले बेटे करण देओल का जन्म हुआ, और कुछ साल बाद दूसरे बेटे राजवीर सिंह देओल का। जहां करण ने अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है, वहीं राजवीर अभी अपने करियर की दिशा तय कर रहे हैं। पिछले लगभग चार दशकों में, पूजा देओल ने हमेशा एक निजी और शांत जीवन जीना चुना है।
तान्या देओल एक शांत और निजी जीवन जीना पसंद करती हैं और देओल परिवार की बाकी बहुओं की तरह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी वर्ष 1996 में हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं, आर्यमान देओल और धरम देओल। बॉबी और तान्या की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में एक इटालियन कैफे में हुई थी। इसी पार्टी में बॉबी पहली बार तान्या से मिले और उन्हें देखते ही प्यार हो गया। पार्टी के बाद भी वे तान्या को भूल नहीं पाए और उनका नंबर ढूंढते रहे। कुछ समय बाद उन्होंने अपने दोस्त से तान्या का संपर्क नंबर लिया और फिर उनसे दोबारा मिलने की इच्छा जताई।
यहां देखें पोस्ट
इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया। आखिरकार, बॉबी ने तान्या को उसी जगह प्रपोज किया जहां वे पहली बार मिले थे। 30 मई 1996 को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। तान्या का संबंध एक प्रतिष्ठित और प्रभावशाली परिवार से है। वे दिवंगत देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो एक प्रसिद्ध व्यवसायी और बैंकर थे। देवेंद्र आहूजा सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस के प्रबंध निदेशक थे। 2010 में उनके निधन के बाद तान्या को लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां और शेयर विरासत में मिले। हालांकि इतनी बड़ी संपत्ति के बावजूद तान्या ने अपनी पहचान खुद बनाने का निर्णय लिया और एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया।
ये भी पढ़ें: Dharmendra Health Update: कैसी है 89 साल के धर्मेंद्र की हालत, हेमा मालिनी के बाद दोनों बेटे भी पहुंचे अस्पताल
धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी, सच्चाई बताकर बोलीं- जो हो रहा है वो अक्षम्य है
संपादक की पसंद