Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बीते 11 दिनों से डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज जारी है। उनके हेल्थ को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही हैं। हाल ही में उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेची ईशा देओल ने उनके स्वास्थ से जुड़ी सटीक जानकारी साझा की है। अफवाहों के बीच परिवार लगातार सही जानकारी देकर रूमर्स पर विराम लगा रहा है। बता दें, बीते दिन धर्मेंद्र को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था और खबर सामने आई थी कि उनकी हालत नाजुक है। फिलहाल परिवार ने साफ किया था कि वो ऑब्जर्वेशन में हैं और रिकवर कर रहे हैं। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के प्रशंसक और उनके सहयोगी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
