1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' इस दिन हो रही है रिलीज, निधन से कुछ घंटे पहले आया था पोस्टर

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' इस दिन हो रही है रिलीज, निधन से कुछ घंटे पहले आया था पोस्टर

धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' में अगस्तय नंदा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे बॉलीवुड के 'ही-मैन' का पहला लुक उनकी मौत के कुछ घंटे पहले सामने आया था।

dharmendra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MADDOCKFILMS धर्मेंद्र की इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होगी

धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है और उनके साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग के एक महत्वपूर्ण युग का भी अंत हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुपरस्टार धर्मेंद्र कुछ समय से अपनी हेल्थ की वजह से चर्चा में बने हुए थे और बॉलीवुड के 'ही-मैन' का स्वास्थ्य धीरे-धीरे ठीक भी हो रहा था। इसी बीच सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' से उनका नया पोस्टर मैडॉक फिल्मस द्वारा शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र की मौत के कुछ घंटे पहले ही 'इक्कीस' से उनका पहला लुक सामने आया था, जिसमें उनकी दमदार आवाज भी सुनाई दी थी।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' कब होगी रिलीज

फिल्म 'इक्कीस' के पोस्टर में सुपरस्टार धर्मेंद्र सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया था, 'पिता बेटों को पालते हैं... महान लोग देश को पालते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक सदाबहार लेजेंड हमें दूसरे लेजैंड की कहानी सुना रहा है। इक्कीस का ट्रेलर आ गया है।' इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। 'इक्कीस' 25 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इक्कीस में धर्मेंद्र बने अगस्त्य नंदा के पिता

पिछले महीने 29 अक्टूबर को मेकर्स ने 'इक्कीस' का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के साहस, सम्मान और बलिदान की झलक दिखाई गई थी। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जो एक बहादुर सैनिक की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इससे पहले वे जोया अख्तर की 'द आर्चीज' में नजर आ चुके हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं धर्मेंद्र, अरुण खेत्रपाल के पिता एमएल. खेत्रपाल की अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 

अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू

फिल्म की कहानी एक पिता की भावुक यात्रा को दिखाती है, जो यह जानने की कोशिश करता है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में उसके बेटे ने देश के लिए बलिदान क्यों दिया। श्रीराम राघवन की इस फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी इसमें नजर आएंगी और वो भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

ये भी पढे़ं-

Dharmendra Passes Away Live Updates: धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया शोक, सनी देओल ने दी मुखाग्नि

'हॉकी प्लेयर नहीं, हीरो चाहिए...' जब धर्मेंद्र को फिल्ममेकर्स ने किया रिजेक्ट, पर्सनैलिटी देख करते थे ऐसे कमेंट

Latest Bollywood News