A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड धर्मेंद्र ने रिलीज से पहले ही देख ली थी बेटे सनी की ये फिल्म, आमिर खान ने किया खुलासा- 'मौत से पहले ही उन्होंने..'

धर्मेंद्र ने रिलीज से पहले ही देख ली थी बेटे सनी की ये फिल्म, आमिर खान ने किया खुलासा- 'मौत से पहले ही उन्होंने..'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में ही-मैन को लेकर एक खुलासा किया और उस फिल्म के बारे में बताया जो दिवंगत अभिनेता ने अपनी मौत कुछ समय पहले देखी थी, जबकि ये अब तक रिलीज नहीं हुई है।

aamir khan- India TV Hindi Image Source : IG/@IAMSUNNYDEOL/@AAMIRKHANPRODUCTIONS आमिर खान ने धर्मेंद्र को किया याद।

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे, उन्होंने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन ने सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं पूरे देश को मायूस कर दिया है। धर्मेंद्रे के निधन के बाद मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार को पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान तक ही-मैन के आखिरी दर्शन को श्मशान घाट पहुंचे थे। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद से उनसे मिलने गए थे और उनके अंतिम संस्कार में भी वह शामिल हुए। अब आमिर ने खुलासा किया है कि धर्मेंद्र ने मौत से कुछ समय पहले ही सनी देओल की आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' देखी थी। आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने ये भी दावा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट धर्मेंद्र को बेहद पसंद आई थी।

रिलीज से पहले ही देख ली थी फिल्म

आमिर खान ने 56 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धर्मेंद्र को याद किया और इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गए और कहा कि धर्मेंद्र के साथ बिताए पल हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 1 साल में वह लगभग 7 से 8 बार धर्मेंद्र से मिलने गए और साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी मौत से कुछ समय पहले ही सनी देओल की आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' देखी थी, जो उन्हें बेहद पसंद भी आई। उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक बताया।

अब तक रिलीज नहीं हुई है फिल्म

आमिर खान ने दिवंगत अभिनेता के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है कि वह धर्मेंद्र को फिल्म का प्रीव्यू दिखा पाए। बता दें, सनी देओल स्टारर 'लाहौर 1947' बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन अब तक रिलीज नहीं हुई है। फिल्म की इनीशियल रिलीज डेट 26 जनवरी 2026 रखी गई थी, लेकिन अभी इसमें बदलाव की संभावना बनी हुई है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ आमिर खान, विक्की कौशल, अली फजल, प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी और करण देओल भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं और निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान

हाल ही में देओल परिवार ने धर्मेंद्र की प्रार्थन सभा का भी आयोजन किया, जिसमें आमिर खान शामिल नहीं हो पाए। अभिनेता 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के चलते गोवा में थे, जिसके चलते वह धर्मेंद्र के लिए रखी गई प्रेयर मीट में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान उन्होंने इस पर भी बात की और बोले कि उन्हें धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा मिस करने का बहुत अफशोस है। बता दें, धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे पहले उन्हें इस महीने की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आमिर खान सहित इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनका हाल जानने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंः सनी देओल से जुड़ने जा रही दीपिका पादुकोण की रिश्तेदारी? देओल परिवार की बहू के भाई की दुल्हन बनेंगी बहन अनीशा!
पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन के साथ जगंल से शेयर की फोटो, बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

Latest Bollywood News