1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन के साथ जगंल से शेयर की फोटो, बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन के साथ जगंल से शेयर की फोटो, बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 29, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 12:30 pm IST

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल ने शनिवार, 29 नवंबर, 2025 को अपनी दूसरी शादी की सालगिरह के मौके पर एक सालगिरह पोस्ट के जरिए यह खबर दी।

randeep hooda- India TV Hindi
पत्नी लिन के साथ रणदीप हुड्डा। Image Source : INSTAGRAM/@RANDEEPHOODA

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज पत्नी लिन लैशराम के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रणदीप ने एक पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को एक गुड न्यूज दे दी। एक्टर ने अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर बताया कि वह जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। जी हां, रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं और कपल ने खुद अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर इसका ऐलान किया है। रणदीप और लिन के इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी खुश कर दिया है और कई ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

रणदीप हुड्डा ने फैंस को दी गुड न्यूज

अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की है। प्रशंसकों और फ़ॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए, कपल ने अपने पोस्ट में लिखा, "प्यार, रोमांच के दो साल, और अब... एक छोटा सा बच्चा आने वाला है।"

2023 में शादी के बंधन में बंधे थे रणदीप-लिन

बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बेहद प्राइवेट रखा था। अब शादी के 2 साल बाद कपल ने जैसे ही फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की तो प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने इस जोड़े को बधाई दी देना शुरू कर दिया है। कई ने कमेंट करते हुए रणदीप और लिन को प्रेग्नेंसी की बधाई दी है।

बधाईयों का लगा तांता

सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "शादी की सालगिरह मुबारक और इस नई खुशखबरी के लिए भी।" एक और ने लिखा, "बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।" अब तक इस पोस्ट को 7,000 से ज्यादा लाइक और सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं। पंचायत अभिनेता फैजल मलिक ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "मुबारक हो।" बता दें कि रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम एक अभिनेत्री हैं और 'जाने जान', 'मैरी कॉम', 'एक्सोन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ेंः 15 करोड़ में बनी ब्लॉकबस्टर, बिना हीरो के कमा डाले 912 करोड़, 3 फिल्में करके बड़े पर्दे से ओझल हुई लीड हीरोइन

बिग बॉस 19: वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को लगेगा डबल झटका, इन दो सदस्यों का घर पत्ता होगा साफ!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन