1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की फिल्म से टकराएगी धुरंधर, आगे बढ़ी टॉक्सिक की रिलीज डेट तो सामने आई नई चुनौती

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की फिल्म से टकराएगी धुरंधर, आगे बढ़ी टॉक्सिक की रिलीज डेट तो सामने आई नई चुनौती

धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और अब टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी। लेकिन धुरंधर 2 की टक्कर साउथ की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से होने वाली है। जिसका हीरो आंध्र प्रदेश का उप मुख्यमंत्री है।

Dhurandhar 2- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत

धुरंधर 2 इसी महीने की 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म टॉक्सिक से टकराने वाली थी। लेकिन अब टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज तारीख को बढ़ाकर 4 जून कर दिया है। वहीं अब धुरंधर को टक्कर देने के लिए एक और साउथ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का हीरो कोई और नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण हैं और इस फिल्म का नाम उस्ताद भगत सिंह। खास बात ये है कि उस्ताद भगत सिंह ने अब 19 मार्च को अपनी रिलीज डेट घोषित कर दी है। इससे पहले ये फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब उस्ताद भगत सिंह की टक्कर धुरंधर 2 से होने वाली है। 

उप मुख्मंत्री हैं उस्ताद भगत सिंह का हीरो

उस्ताद भगत सिंह फिल्म का बीते दिनों ट्रेलर देखने को मिला था और लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पवन कल्याण ने लीड रोल निभाया है जो आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला भी अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही श्रीराम रेड्डी भी अहम करिदार में नजर आएंगे। अब उस्ताद भगत सिंह भी 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब देखना होगा कि धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह में से कौन बॉक्स ऑफिस रेस जीत पाता है। 

जून में रिलीज होगी टॉक्सिक

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश ने अपनी दमदार एक्टिंग से केजीएफ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस फिल्म ने न केवल साउथ बल्कि नॉर्थ में भी अपना जलवा दिखाया था। अब यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर भी फैन्स काफी उत्साहित हैं। टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी और बीते दिनों इसका ट्रेलर भी सामने आया था। ट्रेलर में यश का डबल रोल देखने को मिल रहा है और जोरदार एक्शन की भरमार है। ट्रेलर में यश की केजीएफ की तरह ही लार्जर देन लाइफ का किरदार एक बार फिर से सिनेमाघरों में दहाड़ने की तैयारी कर रहा है। वहीं धुरंधर 2 पर भी सभी की नजरें लगी हैं और संभावित सुपरहिट फिल्म मानी जा रही है। 

ये भी पढ़ें- कौन हैं अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका? इंटर कास्ट शादी के बाद लाइफ में मची खलबली, मौत के मुहाने तक पहुंचा फेमस यूट्यूबर

धुरंधर 2 से बचाई टॉक्सिक की बॉक्स ऑफिस टक्कर तो नई फिल्म से हो गया पंगा, अब वरुण धवन के साथ होगी रिलीज?

Latest Bollywood News