1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर 2 से बचाई टॉक्सिक की बॉक्स ऑफिस टक्कर तो नई फिल्म से हो गया क्लैश, अब वरुण धवन के साथ होगी रिलीज?

धुरंधर 2 से बचाई टॉक्सिक की बॉक्स ऑफिस टक्कर तो नई फिल्म से हो गया क्लैश, अब वरुण धवन के साथ होगी रिलीज?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 05, 2026 01:10 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 02:53 pm IST

टॉक्सिक की रिलीज डेट को आगे बढ़ा गया है ताकी इसकी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत को धुरंधर 2 से बचाया जा सके। लेकिन अब टॉक्सिक नई रिलीज डेट के अनुसार एक और बॉलीवुड फिल्म से भिड़ सकती है।

Toxic- India TV Hindi
टॉक्सिक और है जवानी तो इश्क होना है Image Source : INSTAGRAM@VARUNDHAWAN AND YASH

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे थे और उन्हें पैन इंडिया स्टार बन गए थे। अब यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर भी मेकर्स को फिर से वही उम्मीदें हैं। 19 मार्च को रिलीज होने वाली टॉक्सिक की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत धुरंधर 2 के साथ होने वाली थी। अब मेकर्स ने टॉक्सिक की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है और ये फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तय की गई है। लेकिन अब एक और मुश्किल सामने है क्योंकि वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस भिड़ंत बचाने वाली टॉक्सिक वरुण धवन की फिल्म के साथ ही रिलीज होगी। 

वरुण धवन की फिल्म से होगी टॉक्सिक की टक्कर

टॉक्सिक अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और बीते रोज बुधवार को मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है। लेकिन टॉक्सिक की परेशानियां कम नहीं हुई हैं क्योंकि इसी दिन यानी 4 जून को ही वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी ड्रामा में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को उनके पिता डेविड धवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं और खूब उत्साहित भी हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार पाता है। 

धुरंधर 2 को मिलेगा फायदा?

वहीं धुरंधर 2 अब 19 मार्च को रिलीज होने वाली इकलौती फिल्म बन गई है और इसके आस-पास भी कोई बड़ी फिल्म नहीं है। जिसका फिल्म को फायदा मिलने वाला है और अकेले ही राज करने वाली है। टॉक्सिक की रिलीज से शायद धुरंधर 2 पर भी कुछ असर देखने को मिल सकता था। लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ाने से धुरंधर 2 को फायदा होने वाला है। आज धुरंधर 2 का ट्रेलर आने की भी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें- दुबई में फंसी लारा दत्ता, US-ईरान तनाव के बीच बेटी संग काट रहीं मुश्किल वक्त, बोलीं- ये डरावना है

कौन थीं नैन्सी ग्रेवाल? सोशल मीडिया स्टार की कनाडा में हत्या, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन