1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तलाकशुदा हैं गुल्लू, काजी तौकीर के सामने खोला बड़ा राज, बोले- 'घरवालों के दवाब में आकर की थी शादी, 5 महीने भी नहीं टिकी'

तलाकशुदा हैं गुल्लू, काजी तौकीर के सामने खोला बड़ा राज, बोले- 'घरवालों के दवाब में आकर की थी शादी, 5 महीने भी नहीं टिकी'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 23, 2026 07:37 am IST,  Updated : Sep 23, 2026 07:37 am IST

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने काजी तौकीर के साथ बातचीत में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह तलाकशुदा हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के प्रेशर में आकर उन्होंने शादी कर ली थी, जो सिर्फ चार महीने ही चल सकी।

Bigg Boss 20- India TV Hindi
कुशल तंवर। Image Source : INSTAGRAM/@FUN.WITH.GULLU.G

'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में कुशल तंवर उर्फ ​​गुल्लू ने एक ऐसा खुलासा किया, जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है। गुल्लू ने काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान उन वायरल तस्वीरों के बारे में बात की, जिसमें वह दूल्हा बने नजर आए थे और दावा किया जा रहा था कि वह शादीशुदा हैं। रियलिटी शो के साथ अपने सफर के बारे में बात करते हुए कुशल तंवर ने अपनी निजी जिंदगी और अपने पुराने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की। गुल्लू ने बताया कि वह तलाक से गुजर चुके हैं। कुशल ने बताया कि चार महीने की शादी के बाद 2024 नें उनका तलाक हो गया था। उन्होंने कहा, 'मेरा दिल बुरी तरह टूट गया था क्योंकि ये ब्रेकअप नहीं था, मेरा तलाक हुआ था।'

परिवार के दवाब में आकर की थी शादी

गुल्लू ने काजी तौकीर को जैसे ही बताया कि वह शादीशुदा थे और उनका तलाक हो चुका है, जानकर सिंगर बुरी तरह चौंक गए। पहले तो काजी को उनकी बात पर यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब गुल्लू ने सारी परिस्थिति के बारे में खुलकर बात की तो वह हैरान रह गए। गुल्लू ने बताया कि परिवार के दवाब के चलते उन्होंने शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता 1 साल भी नहीं टिक सका और 4 महीने में ही उनका तलाक हो गया।

4-5 महीने ही टिका रिश्ता

गुल्लू ने काजी तौकीर से बात करते हुए कहा- 'मेरा 2024 में तलाक हो चुका है। ये मेरी जिंदगी का बहुत ही डिप्रेसिंग फेज था। मेरी शादी 4-5 महीने ही टिकी थी। सबको लगता था कि ये गलत है। मैंने कोशिश भी की, लेकिन फिर मुझे समझ आया कि सारी कोशिशें बेकार हैं, इससे कुछ नहीं हो रहा था। हमारे यहां शादियां जल्दी हो जाती हैं, और परिवार की वजह से मुझे शादी करनी पड़ी। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि आगे चलकर मुझे जिंदगी से बेहतर चीजें मिलेंगी। मैंने बस अपने काम पर ध्यान देने का फैसला किया।'

रोडीज के दौरान चल रहा था तलाक प्रोसीजर

गुल्लू ने बताया कि जब वह 'रोडीज' में थे, उनके तलाक की प्रक्रिया भी उसी दौरान चल रही थी। उन्होंने कहा- 'मैं रोडीज टीम के साथ गोवा में था और इसी दौरान किसी ने तस्वीरें लीक कर दीं। मुझे लगा कि अब मेरा करियर खत्म हो गया, सब खत्म हो गया। मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। हमारे बीच एक झगड़ा हुआ था, जिसके चलते मैं तलाक चाहता  था, लेकिन मेरा परिवार इसके खिलाफ था। उस समय मेरे फैसले के चलते मेरा परिवार मेरे खिलाफ हो गया था। इस मामले को सुलझाने में एक साल लग गया। इसका मुझ पर बहुत बुरा असर हुआ था।' बता दें, इससे पहले गुल्लू अपनी शादी की वायरल तस्वीरों को फेक बताते हुए शादी की बात खारिज कर चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद मान लिया है कि वह शादीशुदा थे और उनका तलाक हो चुका है।

बिग बॉस 20 से रोहेद खान बाहर हुए

इस वीकेंड का वार में बिग बॉस 20 से पहला एविक्शन हुआ। रोहेद खान शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। वहीं हाल ही में नॉमिनेशन टास्क भी हो चुका है, जिसमें यंग डीएसए और ईशा रिखी नॉमिनेशन की लिस्ट में आ गए हैं। बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क में घरवालों से कहा कि वे दो ऐसे सदस्यों के नाम चुनने के लिए कहा, जिन्हें वह नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं। हर कंटेस्टेंट को दो 'सेव वोट' देने थे। टास्क खत्म होने के बाद जब वोटों का हिसाब हुआ तो यंग डीएसए और ईशा रिखी को किसी भी कंटेस्टेंट ने अपना सेव वोट नहीं दिया। लिहाजा दोनों इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए।

ये भी पढ़ेंः 'बस बहुत हुआ', लव गिल को गले लगाते वायरल हुआ आसिफ का वीडियो, पत्नी जेबा हुईं नाराज, खुलकर पति को किया सपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन