1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बस बहुत हुआ', लव गिल को गले लगाते वायरल हुआ आसिफ का वीडियो, पत्नी जेबा हुईं नाराज, खुलकर पति को किया सपोर्ट

'बस बहुत हुआ', लव गिल को गले लगाते वायरल हुआ आसिफ का वीडियो, पत्नी जेबा हुईं नाराज, खुलकर पति को किया सपोर्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 21, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 10:13 pm IST

'बिग बॉस 20' से आसिफ खान और लवप्रीत गिल उर्फ लव गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लव गिल को आसिफ को गले लगाते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर अब एक्टर की पत्नी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Bigg Boss 20- India TV Hindi
आसिफ खान। Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

'बिग बॉस 20' का दूसरा वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ जहां सलमान खान ने ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई तो वहीं दूसरी तरफ घरवालों के सामने भी कई खुलासे किए। दूसरी तरफ रोहेद खान का भी शो से सफर खत्म हो गया। वह इस बिग बॉस के सीजन 20 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। शो में लगातार जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'पंचायत' फेम आसिफ खान भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बने हैं और शो को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आसिफ खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें लव गिल के गले लगते देखा गया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर कई यूजर आसिफ खान पर सवाल खड़े करने लगे। जिस पर अब अभिनेता की पत्नी का रिएक्शन सामने आया है।

आसिफ खान पर उठे सवाल

आसिफ खान और लव गिल का वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। किसी ने लव एंगल बनाना शुरू कर दिया तो किसी ने पूछा कि शादीशुदा होते हुए वह किसी और के साथ क्लोजनेस कैसे बढ़ा सकते हैं। अब आसिफ खान की पत्नी जेबा उनके सपोर्ट में आगे आई हैं और खुलकर उन आरोपों का जवाब दिया है, जिनमें आसिफ का नाम लव के साथ जोड़ा जा रहा है।

आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन

आसिफ खान की पत्नी जेबा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'बस, बहुत हुआ।' वहीं अपने मैसेज में जेबा ने लिखा- 'आसिफ की पत्नी के तौर पर, मुझे लगता है कि यह बात एक बार कहना जरूरी है,

पूरे दिल से और पूरी क्लियरटी के साथ। जो लोग उनके बारे में अलग तरह की बातें फैला रहे हैं - मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों और उनकी वजह से हमारी शादी पर उठाए जा रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं। प्लीज, सोशल मीडिया पर चल रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24*7 लाइव फीड देखें।'

आसिफ और मेरा रिश्ता मजबूत है- जेबा

जेबा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'आप देखेंगे कि वह (आसिफ) मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में कितनी बार बात करते हैं, और आप उस पति को बेहतर ढंग से जान पाएंगे जिसे मैं जानती हूं - कुछ सेकंड की क्लिप्स में वह सब नहीं दिख सकता। हमारा रिश्ता मज़बूत है, हमारी समझ गहरी है, और यहां किसी भी चीज को साबित करने या सफाई देने की जरूरत नहीं है। अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दें। लेकिन प्लीज, उस गेम के आधार पर किसी के कैरेक्टर या शादी के बारे में कोई राय न बनाएं। इसलिए, जो लोग भी देख रहे हैं - आसिफ को देखें, उनके सफर को देखें, उन्हें वैसा ही देखें जैसे वह असल में हैं, और उन्हें उनके असली रूप में ही सपोर्ट करें। कुछ क्लिप्स एक कहानी तो बना सकती हैं। लेकिन वे सच को बदल नहीं सकतीं।'

ये भी पढ़ेंः वरुण धवन ने पिता संग देखा 'बिग बॉस 20', सलमान खान के अंदाज की जमकर की तारीफ, नेहा धूपिया बोलीं- 'टाइगर जिंदा है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन