सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म 'द वन' इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स ने 25 अगस्त को ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दीं। वहीं इसके गाने 'छठी मैया' में छठ पूजा की झलक देखकर तो दर्शकों का दिल ही खुश हो गया। दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर, ट्रेलर और पहले गाने को दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद हाल ही में मेकर्स ने इसका दूसरा गाना भी जारी कर दिया, जो एक डांस नंबर है और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अलग ही एनर्जी में नजर आ रहे हैं।
'द वन' का नया गाना 'ठुमक ठुमक'
'द वन' के नए गान 'ठुमक ठुमक' की बात करें तो ये एक डांस नंबर है, जिसमें तमन्ना भाटिया जबरदस्त डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनकी एनर्जी मैच करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जोश और रंगों से भरे इस गाने में सिद्धार्थ और तमन्ना की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे देखकर दर्शक भी बेहद खुश हैं। फिल्म के पहले गाने 'छठी मैया' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, अब देखना ये है कि 'ठुमक-ठुमक' पर दर्शकों का क्या रिएक्शन आता है, क्योंकि दोनों ही गाने अपने आप में बेहद अलग हैं। इस गाने को देव नेगी और आकासा सिंह ने अपनी आवाज दी है और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। वहीं बोल शब्बीर अहमद और तनिष्क बागची ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है।
'द वन' के बारे में
'द वन' की बात करें तो ये एक सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म है, जो भारतीय फोकलोर, रहस्य और अलौकिक शक्तियों के अनोखे संगम को पेश करती और दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जो कफी रहस्यमयी है। 'द वन' में उस रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें सदियों पुरानी मान्यातओं और सुपरनैचुल शक्तियों आपस में टकराती हैं। हालांकि, ये फिल्म आम ट्रेडिशनल हॉरर और पौराणिक फिल्मों से हटकर है, क्योंकि इसमें लोककथाओं को मॉडर्न सिनेमा के रूप में पेश किया गया है।
'द वन' की कास्ट और रिलीज डेट
'द वनट को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी और दुर्केश कुमार जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः बिहार का 16वीं सदी का रहस्यमयी मंदिर, जिस पर बनी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन', डायरेक्टर ने बताई कहानी