A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 52 की उम्र में भी सिंगल है 'धुरंधर' के आलम भाई, नहीं करना चाहते शादी, बोले- 'फिर हर्ट नहीं होना चाहता'

52 की उम्र में भी सिंगल है 'धुरंधर' के आलम भाई, नहीं करना चाहते शादी, बोले- 'फिर हर्ट नहीं होना चाहता'

'धुरंधर' के आलम भाई यानी गौरव गेरा 52 साल के हैं और इस उम्र में भी एक्टर सिंगल ही हैं। अब धुंरधर एक्टर ने इसके पीछे की वजह बताई है और साथ ही रिलेशनशिप और हार्ट ब्रेक के बारे में भी खुलकर बात की है।

gaurav gera- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GAURAVGERA गौरव गेरा

'धुरंधर' और 'धुरंधरः द रिवेंज' के कलाकार इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अपने अभिनय से इस फिल्म के सभी कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी, फिर चाहे वो कोई छोटा एक्टर रहा हो या फिर बड़ा। आदित्य धर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में गौरव गेरा ने भी 'आलम भाई' का किरदार निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया। शुरुआत में तो कई लोग पहचान ही नहीं पाए कि ये गौरव गेरा हैं। गौरव गेरा को पहली बार 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से पॉपुलैरिटी मिली थी और इसके बाद उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। लेकिन, इतनी लोकप्रियता के बाद भी गौरव गेरा अब तक सिंगल हैं। अभिनेता 52 साल के हैं और उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। अब एक्टर ने खुद ही अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताई है।

हार्ट ब्रेक से डरते हैं गौरव गेरा

गौरव गेरा ने 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में अपने शादी न करने के फैसले की वजह बताई। अभिनेता के अनुसार, अतीत में वह एक रिलेशनशिप में थे, जिसका अंत अच्छा नहीं रहा। इस रिलेशनशिप ने उन पर काफी बुरा असर छोड़ा, जिसके चलते अब वह शादी नहीं करना चाहते। उन्होंने बातचीत के दौरान अपने इस गहरे प्यार के बारे में बात की और बताया कि अब वह कभी उस दौर में नहीं जाना चाहते।

किसी को अहम नहीं बनाना चाहते गौरव गेरा

गौरव गेरा अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहते हैं-  'एक समय था, जब मैं किसी से बहुत प्यार करता था। मैं बहुत गहरे प्यार में था। इसके बाद, मैं अब कभी उस दौर में वापस नहीं जाना चाहता। मैं किसी को इतना अधिकार नहीं देना चाहता कि वो मुझे चोट पहुंचा सके या हर्ट कर सके। मुझे लगता है कि महिलाएं मूव ऑन कर जाती हैं। वहीं कुछ लोग सिर्फ दिखावा करते हैं, उन पर इन सबका कोई असर नहीं पड़ता।'

'धुरंधर' से पहले भी मिलता था अटेंशन

गौरव गेरा आगे कहते हैं- 'मुझे हमेशा से महिलाओं का अटेंशन मिलता रहा है। धुरंधर से पहले भी अटेंशन मिलता था। अब तो अंकल जैसा दिखता हूं।' अपने करियर के बारे में बात करते हुए गौरव कहते हैं- 'मैंने एक डांसर के तौर पर करियर शुरू किया था। यही मेरी कमाई का जरिया था। मुंबई आने के एक साल बाद मुझे पहला सीरियल मिला, जिसका नाम 'लाइफ नहीं लड्डू' था। इसमें तौर लीड एक्टर काम किया। ये प्राइम शो था और वो भी एक प्राइम चैनल पर। मैं खुद को बहुत लकी महसूस करता हूं। तब मैं 23 साल का था और हमने एक परिवार की तरह शूटिंग की।'

जस्सी जैसी कोई नहीं से मिली लोकप्रियता

भले ही गौरव गेरा लाइफ नहीं लड्डू में लीड रोल में थे, लेकिन उन्हें लोकप्रियता 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में नंदू का किरदार निभाकर मिली, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद गौरव गेरा 'कोई अपना सा', 'तोता वेड्स मैना', 'मिसेज पम्मी प्यारेलाल' और 'बात हमारी पक्की है' जैसे शोज में भी नजर आए। अब पिछले कुछ समय से वह आदित्य धर की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में अपने किरदार के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 8.1 रेटिंग वाली मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, 1 घंटे 50 मिनट की कहानी देख फटी रह जाएंगी आंखें, सस्पेंस से है भरपूर
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

Latest Bollywood News