1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

 Published : Apr 19, 2026 07:38 am IST,  Updated : Apr 19, 2026 07:38 am IST

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के कलेक्शन में दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली। इस फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल, 2026 को हुए थे। फिल्म ने अपने पहले शनिवार को दुनिया भर में 60 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और रिलीज के दूसरे दिन 55 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की। Sacnilk रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन लगभग 20 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। फिल्म ने दुनिया भर में कुल 60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इस फिल्म की कमाई पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का कोई असरन नहीं पड़ा है।

भूत बंगला का दूसरे दिन का कलेक्शन

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू से 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन के 12.25 करोड़ को जोड़ने पर कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ हो जाएगा। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे घरेलू बाजार में इसका कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस बीच, दो दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये रहा।

भूत बंगला ने दुनिया भर में कमाए 60 करोड़ से ज्यादा

भारत में 42 करोड़ रुपये और विदेशों से हुई 18.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई को मिलाकर फिल्म का दुनिया भर का कुल कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये हो गया है। रविवार को इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

भूत बंगला की शानदार कास्ट

निर्देशक प्रियदर्शन ने 14 साल बाद अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म से वापसी की है। उनकी पिछली फिल्में जो शानदार रही। उनमें 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया' और 'भागम भाग' शामिल हैं। दोनों की आखिरी फिल्म 2019 में 'खट्टा मीठा' थी। 'भूत बंगला' की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी हैं।

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

सुपरस्टार की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह जल्द ही 'हैवान', 'गोलमाल 5' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। 'भूत बंगला' से पहले एक्टर कोर्टरूम कॉमेडी 'जॉली LLB' की तीसरी किस्त में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें-

राघव जुयाल संग रोमांटिक एंगल पर शक्ति मोहन ने तोड़ी चुप्पी, कोरियाग्राफर ने बताया क्या है सच

बॉलीवुड एक्टर, जिसने कभी पेरेंट्स से नहीं बोला झूठ, मां की मौत का खुद को मानते हैं जिम्मेदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन