A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की बादशाहत बरकरार, 1500 करोड़ क्लब में एंट्री, 16वें दिन भी तोड़े नए रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की बादशाहत बरकरार, 1500 करोड़ क्लब में एंट्री, 16वें दिन भी तोड़े नए रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' ने 16 दिन में 1500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म 'दंगल', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' के बाद यह इस मुकाम को हासिल करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है।

ranbir kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ADITYADHARFILMS रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और आदित्य धर भारतीय सिनेमा के अब सबसे दमदार एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी बन गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड का चेहरा और उस पर लोगों का भरोसा हमेशा के लिए बदल दिया है। दोनों ने एक ऐसा बेंचमार्क सेट किया है जिसे तोड़ना शायद थोड़ा मुश्किल है। 'धुरंधर 2' ने 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह रिकॉर्ड बनाने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। धुरंधर 2 से पहले सिर्फ आमिर खान की दंगल, प्रभास और राजामौली की बाहुबली 2 और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ही इस बेंचमार्क को पार कर पाई थीं।

'धुरंधर 2' 1500 करोड़ पार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अपने तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन धुरंधर 2 ने गुरुवार के कलेक्शन के मुकाबले 17.8% की बढ़त दिखाई। फिल्म ने 13,330 शो से 21.55 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,148 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये हो गया। 5 करोड़ रुपये के ओवरसीज कलेक्शन के साथ अब तक का कुल ओवरसीज ग्रॉस 375 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,523.58 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधर 2 का भाषा के हिसाब से कलेक्शन

फिल्म धुरंधर 2 सबसे ज्यादा कमाई हिंदी से कर रही है। हिंदी में 20.25 करोड़ रुपये, उसके बाद तेलुगु 65 लाख रुपये, तमिल 45 लाख रुपये, कन्नड़ 15 लाख रुपये और मलयालम 5 करोड़ रुपये का नंबर आता है। 

धुरंधर 2 ने दंगल और बाहुबली 2 को पछाड़ा

हालांकि, रणवीर की यह फिल्म दुनिया भर के कलेक्शन के मामले में 'दंगल', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' से पीछे है। फिर भी रणवीर सिंह ने सुपरस्टार आमिर खान और प्रभास को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2 ने 16 दिनों में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली यह सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई। 'दंगल' को यह आंकड़ा छूने में लगभग 30 दिन लगे थे। इसी तरह, 'बाहुबली 2' को यह मील का पत्थर पार करने में 20 से ज्यादा दिन लगे थे, लेकिन धुरंधर 2 ने तेजी से आगे बढ़ते हुए रिकॉर्ड समय में यह आंकड़ा पार कर लिया। शानदार ट्रेंड को देखते हुए, उम्मीद है कि यह फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अभी और भी कई रिकॉर्ड टूटने बाकी हैं।

ये भी पढे़ं-

120 मिनट की हॉरर-थ्रिलर फिल्म, हर एक सीन है खौफनाक, सस्पेंस देख घूम जाएगा दिमाग

'धुरंधर 2' ने 15वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करने को तैयार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई

Latest Bollywood News