1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर 2' ने 15वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई

'धुरंधर 2' ने 15वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई

 Published : Apr 03, 2026 07:48 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 07:49 am IST

'धुरंधर 2' के 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ चुका है। आर माधवन, राकेश बेदी, रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म ने 15 दिन में ही 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर ली है।

Dhurandhar 2 box office collection day 15- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM/@ADITYADHARFILMS

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म को लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर, बल्कि लोगों के बीच भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसे देख इतना तो साफ है कि लोग अभी भी फिल्म देखने जा रहे हैं। 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 15वें दिन भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने कुल 17.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि कल के कुल कलेक्शन 20.10 करोड़ से कम है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 1,122.39 करोड़ और भारत में कुल नेट कलेक्शन 937.51 करोड़ तक पहुंच गया है।

भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म की दौड़ में धुरंधर 2

'धुरंधर 2' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की दौड़ में है। इसके लिए उसे 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' के 1,030.42 करोड़ रुपये और 'पुष्पा 2: द राइज' के 1,234.10 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना होगा। इन रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए फिल्म को अगले कुछ दिनों तक अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी। हालांकि,  धुरंधर: द रिवेंज ने अब तक इस फिल्म ने केजीएफ चैप्टर 2 के 859.70 करोड़ रुपये, आरआरआर के 782.20 करोड़ रुपये और कल्कि 2898 एडी के 646 करोड़ रुपये के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर: द रिवेंज की धांसू

रहमान डकैत की हत्या के बाद अंडरकवर भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की कहानी 'धुरंधर: द रिवेंज' पूरी तरह से एक्शन, ड्रामा, इमोशन और हैरान करने वाले ट्विस्ट से भरी हुई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म हमजा के अतीत और प्रेजेंट को दिखाती है। इसके अलावा, लयारी का ताज से लेकर दाऊद इब्राहिम की जिंदगी से जुड़े सीन्स भी देखने को मिले।

ये भी पढे़ं-

दीपिका चिखलिया को पसंद आया 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के किरदार में देख हुईं खुश, बोलीं  'रिलीज का इंतजार'

अर्जुन रामपाल ने 'धुरंधर 2' के यादगार पलों की दिखाई झलक, रणवीर सिंह को बताया 'बब्बर शेर', कैप्शन से जीता दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन