1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' के जमील जमाली का नोरा फतेही संग डांस देखा क्या? 'या बाबा' गाने में राकेश बेदी का दिखा अनोखा अंदाज

'धुरंधर' के जमील जमाली का नोरा फतेही संग डांस देखा क्या? 'या बाबा' गाने में राकेश बेदी का दिखा अनोखा अंदाज

राकेश बेदी और नोरा फतेही का गाना 'या बाबा' रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने में 'धुरंधर' के जमील जमाली नोरा के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। ये गाना इनकी बेहतरीन केमिस्ट्री के लिए चर्चा में बना हुआ है।

Nora Fatehi- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM T-SERIES YT राकेश बेदी और नोरा फतेही

साल 2026 राकेश बेदी और नोरा फतेही के लिए बहुत ही खास साबित हुआ, क्योंकि वह इस बार जिस भी प्रोजेक्ट में नजर आए। वह उनके लिए बहुत ही फायदेमंद रहा है। एक तरफ राकेश बेदी सोशल मीडिया स्टार बन गए और नोरा का सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया। एक्ट्रेस को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में परफॉर्म करने का मौका मिला। अब इन दोनों मशहूर कलाकारों ने साथ मिलकर धमाका किया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं। 'धुरंधर' की शानदार सफलता के बाद दिग्गज एक्टर राकेश बेदी का नोरा फतेही के साथ नया डांस वीडियो सामने आया है, जिसका नाम 'या बाबा' है। गाना 'या बाबा' में राकेश बेदी और नोरा फतेही साथ में थिरकते दिखाई दिए।

नोरा फतेही और राकेश बेदी का डांस वीडियो वायरल

राकेश बेदी अब एक्शन फिल्मों और सीरीज के बाद डांस की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं और फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। राकेश बेदी और नोरा फतेही का स्पेशल गाना 'या बाबा' छाया हुआ है। वर्ल्ड म्यूजिक डे के खास मौके पर एक बेहद खास गाना भी रिलीज हो गया है, जिसमें डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के धमाकेदार डांस मूव्स देखने को मिले। वहीं, अपनी बेहतरीन आवाज के लिए मशहूर सिंगर शिल्पा राव का नया गाना 'या बाबा' इंटरनेट पर छा गया है। यह गाना नोरा फतेही और राकेश बेदी की जोड़ी के कारण छाया हुआ है।

राकेश बेदी के डांस मूव्स ने जीता दिल

'या बाबा' म्यूजिक वीडियो में फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज भी था। जी हां, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी भी इस गाने में दिखाई दिए, जिसमें उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर राकेश बेदी जमील जमाली के स्टाइल में डांस करते हैं। उनकी मौजूदगी ने वीडियो को वायरल कर दिया, जिससे यह गाना हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ रहा है।

नोरा फतेही और राकेश बेदी का धमाका

गाना रिलीज होने के पहले राकेश बेदी और डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में एक मजेदार कोलैबोरेशन वीडियो शेयर किया था, जो खूब सुर्खियों में था। दोनों ने मिलकर एक स्पेशल डांस सॉन्ग शूट किया, जब राकेश बेदी ने शूट के बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप्स शेयर किए तो सोशल मीडिया पर छा गए। अब गाने ने धूम मचा दी।

ये भी पढे़ं-

कोर्ट मैरिज रद्द होने के बाद बढ़ी दूरियां, अब शफक नाज और जीशान ने की शादी, फिर कैसे एक हुए कपल?

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' पर उठे सवाल, आशीष चंचलानी ने समय रैना का किया बचाव, बोले- 'सपोर्ट करो, जज नहीं'

Latest Bollywood News