A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड छोटा शहर और तल्ख जिंदगी का मीठा दर्द है धुरंधर का ये गाना, कंपोजर ने खोला राज-कैसे उनकी जिंदगी की कहानी कहती है धुन

छोटा शहर और तल्ख जिंदगी का मीठा दर्द है धुरंधर का ये गाना, कंपोजर ने खोला राज-कैसे उनकी जिंदगी की कहानी कहती है धुन

धुरंधर के एक गाने के कंपोजर ने अपने सुपरहिट गाने पर खुलकर बात की है। साथ ही इस की कहानी में जिंदगी के तर्जुबों के रंग भरे हैं। आइये जानते हैं क्या बोले कंपोजर।

Dhurandhar Song Shararat- India TV Hindi Image Source : YOUTUEBE@SAREGAMA AND INSTAGRAM@SHASHWAT धुरंधर गाना शरारत

धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है और इसकी कमाई 1000 करोड़ रुपयों के पार रही है। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो गई है। फिल्म के गानों से लेकर किरदारों तक ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। FA9LA के साथ फिल्म के लगभग सभी गाने लोगों को खूब पसंद आए और खूब वायरल रहे। लेकिन एक गाना ऐसा भी है जिसमें एक छोटे शहर की तल्ख जिंदगी में छुपा एक मीठा दर्द भी दिखाता है। यही बात इस गाने की इसे फिल्म का सबसे खूबसूरत गाना बनाती है। इस गाने का नाम है 'शरारत' और ये कंपोजर की जिंदगी की भी एक धुन गाता है। इसका खुलासा भी खुद गाने के कंपोजर ने ही किया है। 

शरारत से भरा है शरारत गाना

डायरेक्टर आदित्य धर के गढ़े यूनिवर्स धुरंधर के सुपरहिट गाने 'शरारत' पर जब भी आयेशा खान और क्रिस्टेल डिसूजा पर्दे पर आती हैं तो मन की थिरकन बढ़ जाती है। भले ही ये गाना अपने तरह की इच्छाओं को आमंत्रित करता है लेकिन इसी में छिपा है कंपोजन की जिंदगी का मीठा दर्द। इस गाने को कंपोज किया है शाश्वत सचदेव ने और इसे ऐसी अर्जेंसी में बनाया गया कि बिना बदलाव के ही सीधा कहानी में उतार दिया गया। कंपोजर सचदेव ने हाल ही में Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में इस गाने के बनने की कहानी बताई है। शाश्वत सचदेव  बताते हैं, 'शरारत हमारे लिए बहुत खास है। मैं एक थर्ड वर्ल्ड कंट्री के टीयर टू शहर में एक लोवर मिडिल क्लास में पैदा हुआ हूं। मेरे लिए किसी सुंदर लड़की को गर्लफ्रेंड बनाना किसी सपने से कम नहीं हैं। ऐसा नहीं है सभी लड़कियां अमीर लड़का चाहती हैं और न ही ये अमीर बनाम गरीब वाली बात है। बस लेकिन ये है कि कल्चर में ऐसा संभव नहीं है। लेकिन मेरी भी इच्छा रहती थी कि कोई सुंदर लड़की मेरे लिए गाना गाए या फिर किसी तरह से रिझाए। लेकिन ऐसा होने की संभावना न के बराबर रहती है।' शाश्वत बताते हैं कि ये मीठा दर्द हमेशा रहा और अब मैं महसूस करता हूं मैं कहां हूं और क्या कर सकता हूं। उन्होंने बताया कि बस यहीं से इस गाने का जन्म हुआ और उन्हें बहुत खुशी हुई कि लोगों ने इसे इतना पसंद किया। 

धुरंधर 2 के टीजर का इंतजार

अब धुरंधर का खुमार लोगों के सिर से उतर गया है और इसके दूसरे पार्ट पर नजर है। 19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2 के टीजर का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 1000 करोड़ी इस फिल्म के सीक्वल के लिए लोग इंतजार में हैं और रणवीर सिंह की बीती जिंदगी की कहानी भी देखना चाहते हैं। हाल ही में फिल्म के शूटिंग सीन्स की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसे देखकर इसकी चर्चा एक बार फिर से होने लगी थी। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो गई है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। 

ये भी पढ़ें- Rohit Shetty House Firing Case: किसने मुहैया कराई गाड़ी? पुलिस को मिला अहम सुराग और 3 गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े तार

पत्नी की असमय मौत से उजड़ गई थी टीवी स्टार की दुनिया, दुखों से उबरने में लगे 8 महीने, अब धमाकेदार वापसी का ऐलान

Latest Bollywood News