1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पत्नी की असमय मौत से उजड़ गई थी टीवी स्टार की दुनिया, दुखों से उबरने में लगे 8 महीने, अब धमाकेदार वापसी का ऐलान

पत्नी की असमय मौत से उजड़ गई थी टीवी स्टार की दुनिया, दुखों से उबरने में लगे 8 महीने, अब धमाकेदार वापसी का ऐलान

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 01, 2026 07:39 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 07:39 pm IST

पराग त्यागी ने अपने अपकमिंग शो का प्रोमो शेयर किया है। अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनकी दुनिया उजड़ गई थी।

Parag Tyagi- India TV Hindi
पराग त्यागी Image Source : INSTAGRAM@PARAGTYAGI

टीवी की दुनिया के स्टार एक्टर पराग त्यागी करीब 8 महीने तक अपनी पत्नी के असमय निधन का दुख झेलते रहे। पराग की पत्नी शेफाली जरीवाला भी टीवी की दुनिया की स्टार एक्टर थीं और महज 42 साल की उम्र में उनकी असमय मौत हो गई थी। बीते साल 27 जून 2025 को अचानक खबर आई कि दिल का दौरा पड़ने उनका निधन हो गया। इसके बाद से पराग त्यागी की सारी खुशियां उजड़ गई थीं। पराग करीब 8 महीने तक इस दुखों के सागर में तैरते रहे और अब टीवी सेट पर लौट आए हैं। पराग अब जल्द ही टीवी पर एक दमदार किरादर में लौट रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर भी शेयर किया है। जिसकी कहानी किसी भूतकाल के साम्राज्य की दिख रही है। इसमें पराग ने एक राजा का किरदार निभाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जल्द आ रहा है... चंदनबाला।' जल्द ही इसकी आगे की जानकारी सामने आ सकती है। 

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे पराग त्यागी

बीते साल जून के महीने में शेफाली की मौत से पराग टूट गए थे। दोनों के बीच खूब प्यार था और टीवी की दुनिया के जाने-माने कपल्स में से एक थे। दोनों ने बिग बॉस और नच बलिये जैसे शोज में अपनी बॉन्डिंग का सबूत दिया और लोगों का दिल जीता। दोनों की मुलाकात साल 2009 में एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। शेफाली ने तभी तलाक लिया था और कुछ समय बाद उनकी पराग से दोस्ती हुई। दोनों के बीच 1 साल की दोस्ती रही और फिर प्यार हो गया। साल 2014 में दोनों शादी रचा ली। उसके बाद से लगातार दोनों साथ रहे और खूब काम किया। 

पत्नी को करते रहते हैं याद

पराग भी शेफाली के जाने के बाद हर समय उन्हें याद करते रहते हैं। शेफाली के जन्मदिन पर छोटे बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें खिलाने-पिलाने को लेकर उत्साहित रहते हैं। साथ ही इसके वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब पत्नी की मौत के करीब 8 महीने बाद पराग फिर से टीवी पर सेट पर लौट आए हैं और जल्द ही नए शो में एक दमदार किरदार में दिखने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें- 'पुलिस को कुछ लगा होगा', क्यों सही गलत के जवाब से गुलाटी खाते दिखे कमाल आर खान? जमानत पर छूटते ही खोले राज

Rohit Shetty House Firing: क्राइम ब्रांच पुलिस के हत्थे चढ़े 5 संदिग्ध? पुणे से मिला पुलिस को सुराग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन