अद्भुत दृश्य... लाखों दीयों से जगमगाया पूरा देश, PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य तस्वीरें आईं सामने
अद्भुत दृश्य... लाखों दीयों से जगमगाया पूरा देश, PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य तस्वीरें आईं सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को देशभर में आशीर्वाद के दीये जलाए गए। पटना, उज्जैन, दिल्ली से भव्य तस्वीरें आ सामने आई हैं। साथ ही देश-दुनिया से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
Published : Sep 17, 2026 09:11 pm IST, Updated : Sep 17, 2026 09:11 pm IST
1/8Image Source : pti
13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 साल से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, आज वह 76 साल के हो गए हैं। देश के कोने कोने से तस्वीरें आई हैं। हर जगह प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद के दीये जलाए गए हैं।
2/8Image Source : pti
आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अपना फ्यूचर प्लान बता रहे थे, उस वक्त देश भर में उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना हो रही थी। आशीर्वाद के दीये जलाए जा रहे थे।
3/8Image Source : pti
विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और अन्य लोगों ने थिम्पू के ताशीछो ज़ोंग में पीएम मोदी की 25 साल की जन-सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित दीया जलाने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
4/8Image Source : pti
पीएम के जन्मदिन पर हरियाणा में 80 लाख, पश्चिम बंगाल में 70 लाख दीये जगमगाए। कोलकाता में आउट्राम घाट इलाके को रोशन किया गया।
5/8Image Source : ani
उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे का खूबसूरत नजारा, जहां आज शाम 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
6/8Image Source : pti
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अहमदाबाद में कांकरिया झील पर आरती की।
7/8Image Source : pti
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 2 लाख दीये जले। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कर्तव्य पथ पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, रोशनी से जगमगाती रायसीना हिल की झलक फव्वारे में दिखाई दे रही है।
8/8Image Source : pti
आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कामरूप से लेकर कामाख्या तक, सोमनाथ से लेकर महाकाल तक, काशी से लेकर मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक हर शहर, हर तीर्थ में दीवाली जैसा जश्न हुआ।