A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड अब बेंगलुरु के UN40 फेस्टिवल में नहीं सुनाई देगा धुरंधर का वायरल FA9LA गाना, सिंगर ने कैंसिल किया भारत दौरा

अब बेंगलुरु के UN40 फेस्टिवल में नहीं सुनाई देगा धुरंधर का वायरल FA9LA गाना, सिंगर ने कैंसिल किया भारत दौरा

धुरंधर फिल्म के वायरल गाने FA9LA के सिंगर फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द हो गया है। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के हालातों के बीच उन्होंने ये फैसला लिया है।

Dhuranadhar - India TV Hindi Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@FLIPPERACHAY धुरंधर

धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना का डांस खूब पसंद किया गया था और वायरल हुआ था। उन्होंने फिल्म में सिंगर फ्लिपराची के गाने FA9LA पर ही अपने वायरल स्टेप किए थे। इस गाने ने फ्लिपराची को भी इंडिया में एक जाना माना नाम बना दिया। इतना ही नहीं बेंलगुरु में होने वाले UN40 फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए भारत भी आने वाले थे। हालांकि उनका भारत दौरा कैंसिल हो गया है और इसकी वजह मिडिल ईस्ट में चल रही वॉर बना है। 

ऑर्गनाइजर्स ने पोस्ट कर दी जानकारी 

आयोजकों ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा, 'मध्य पूर्व और बहरीन में मौजूदा हालात को देखते हुए, फ्लिपराची इस सप्ताहांत UN40 में प्रस्तुति नहीं दे पाएंगे। हालांकि हम उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने के लिए उत्साहित थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण उनके लिए इस समय यात्रा करना मुश्किल है। हम UN40 में शानदार प्रस्तुतियों और अविस्मरणीय पलों से भरे एक सप्ताहांत की उम्मीद करते हैं।' इस बयान में यह भी कहा गया है कि हालांकि प्रशंसकों को रैपर की कमी खलेगी, फिर भी पूरे सप्ताहांत में महोत्सव में कई प्रस्तुतियां और अनुभव उपलब्ध होंगे। 

मुंबई का शो भी हुआ कैंसिल

UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड महोत्सव 14 और 15 मार्च को NICE ग्राउंड्स में आयोजित होने वाला था। इस कार्यक्रम में हिमेश रेशमिया, तलविंदर और राजा कुमारी सहित कई कलाकार प्रस्तुति देने वाले थे। फ्लिपराची को 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में भी प्रस्तुति देनी थी। हालांकि, District.in पर फिलहाल यह शो रद्द दिखाया जा रहा है। रैपर ने मुंबई में होने वाले शो के बारे में अभी तक कोई अलग बयान जारी नहीं किया है।
इससे पहले, शो की घोषणा करते हुए फ्लिपराची ने भारत में प्रस्तुति देने को लेकर उत्साह व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, 'भारत ने मुझे बहुत प्यार दिया है, और मुंबई एक ऐसा शहर है जहां मैं हमेशा से प्रस्तुति देना चाहता था। यहां की ऊर्जा, लोग, संस्कृति, सब कुछ बहुत जाना-पहचाना सा लगता है। यह शो धमाकेदार, भावुक और यादगार होने वाला है। मुंबई, तैयार हो जाओ।' 

धुरंधर ने दिलाई पहचान

फ्लिपराची का गाना 'FA9LA' धुरंधर में फिल्माया गया था और सुपरहिट रहा था। इसी गाने पर अक्षय खन्ना ने अपने वायरल स्टेप भी किए थे। बहरीन के सिंगर और रैपर फ्लिपराची को भारत में काफी पहचान भी मिल गई है। लेकिन अब मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के हालातों के चलते उन्होंने भारत दौरे को रद्द करने का फैसला लिया है। 

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Teaser: 'भूल भुलैया' वाले स्वैग संग लौटी अक्षय कुमार की टोली, कॉमेडी का पावर हाउस होने वाली है 'भूत बंगला', दिखी झलक

हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' जैसी ही है 16 साल पुरानी फिल्म, दो सुपरस्टार ने फूंकी जान, क्लाइमेक्स देख छलक पड़ेंगे आंसू

Latest Bollywood News