1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के बीच चल रहा है कोल्ड वॉर? एक्टर ने छोड़ी मूवी तो डायरेक्टर ने कह दी ये बात

शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के बीच चल रहा है कोल्ड वॉर? एक्टर ने छोड़ी मूवी तो डायरेक्टर ने कह दी ये बात

बीते दिनों खबर थी कि शाहिद कपूर अनीस बज्मी के साथ फिल्म करने जा रहे है। हालांकि शाहिद ने अब अनीस बज्मी की फिल्म बीच में ही छोड़ दी है। लेकिन इसके पीछे क्या वजह है अब इसे लेकर डायरेक्टर ने खुलासा किया है।

Shahid kapoor Anees Bazmee- India TV Hindi
Image Source : DESIGN शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के बीच चल रही है खटपट?

शाहिद कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते लंबे समय से खबरें थीं कि एक्टर अनीस बज्मी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में काम करने वाले थे, जिसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के होने की भी खबरें सामने आ रही थी। फिल्म में ये दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते लेकिन अब खबर आ रही है कि शाहिद कपूर ने अचानक इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद से ऐसी खबरें सामने आने लगी कि शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के बीच कुछ अनबन चल रही है। दोनों के बीच हुए मनमुटाव के चलते ही शाहिद ने ये कदम उठाया है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि  इंडिया टीवी नहीं करता है। 

अनीस बज्मी ने किया शाहिद को लेकर खुलासा

इसी बीच हाल ही में इस खबर पर अब डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को कन्फर्म किया है कि, वो शाहिद के साथ ये फिल्म नहीं बना रहे हैं।हालांकि उन्होंने अपने और शाहिद कपूर के बीच चल रही टेंशन पर अब भी चुप्पी बनाई हुई है। ऐसे में फैंस के मन में अब ये सवाल उठ रहा है कि इस फिल्म का क्या होगा। क्या ये फिल्म हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?

फिल्म को हाथ से नहीं जाने देंगे डायरेक्टर 

जिसपर रिएक्ट करते हुए डायरेक्टर ने कहा है कि भले ही शाहिद ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है, लेकिन वो इस स्क्रिप्ट को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। अब वो किसी दूसरे एक्टर की तलाश करेंगे और उसके साथ इस फिल्म पर आगे काम शुरू करेंगे। फिलहाल इस वक्त अनीस बज्मी का पूरा फोकस ‘भूल भुलैया 3’ पर बना हुआ है, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी।

 

आलिया भट्ट ने अपनी नई फिल्म 'जिगरा' का किया ऐलान, कुछ ऐसी कहानी के साथ इस दिन रिलीज होगी फिल्म

राघव चड्ढा को दुपट्टा सही करने पर मिली प्यार भरी किस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अनुराग ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान, दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

 

 

 

 

Latest Bollywood News