सोशल मीडिया पर कुछ दिन से फराह खान और उनके कुक दिलीप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में फराह खान और उनके मशहूर कुक दिलीप के बीच तीखी बहस होती दिख नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई और कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ था। इन अटकलों पर जवाब देते हुए, फिल्ममेकर फराह खान ने लोगों से अपील की कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और सिर्फ एक छोटी सी क्लिप के आधार पर कोई नतीजा न निकालें।
फराह खान ने वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया
फराह खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस चर्चा पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर दिलीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। फिल्ममेकर ने लोगों से यह भी गुजारिश की कि वे उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, कृपया दिलीप और मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। किसी भी नतीजे पर न पहुंचें।'
Image Source : Instagram/@farahkhankunderफराह खान ने कुक दिलीप संग वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया
फराह खान और कुक में हुई बहस
उनका यह जवाब तब आया, जब यह वीडियो ऑनलाइन चर्चा में आ गया। क्लिप में फराह खान और दिलीप के बीच बातचीत होती दिख रही है, जो काफी तनावपूर्ण लग रही है। हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं होता कि उनके बीच यह अनबन किस वजह से हुई। वीडियो में दिलीप को फराह खान से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैंने आपको कितनी बार बोला है।' इस पर फराह खान जवाब देती हैं, 'तू मुझे समझाएगा?' इसी दौरान फराह खान का ध्यान इस बात पर भी जाता है कि कोई उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर रहा है। इसके बाद वह कैमरे के पीछे मौजूद व्यक्ति से रिकॉर्डिंग रोकने के लिए कहती हैं। इस छोटे से वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद उनकी इस बातचीत के पीछे की परिस्थितियों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। न तो इस वायरल क्लिप में और न ही फिल्ममेकर के इंस्टाग्राम मैसेज में इस बात की कोई जानकारी दी गई है कि इस बातचीत से पहले क्या हुआ था। वहीं, फराह खान ने दर्शकों से अपील की है कि वे पूरी बात जाने बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें। इससे पहले फराह खान ने साइरस ब्रोचा की मजेदार अंदाज में क्लास लगाई थी, जिन्होंने उनके कुक दिलीप को 'फ्रॉड' बताया था।
फराह खान के व्लॉग ने दिलीप को बनाया स्टार
दिलीप अब फराह खान के घर में सिर्फ पर्दे के पीछे रहने वाले सदस्य नहीं रह गए हैं। फराह के यूट्यूब कुकिंग वीडियो में अक्सर नजर आने वाले दिलीप अब उनके नियमित दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। दोनों की बातचीत में अक्सर मजाक-मस्ती, एक-दूसरे पर तंज और अचानक होने वाली हंसी-मजाक देखने को मिलती है। उनका सीधा-सादा व्यक्तित्व और हाजिरजवाबी इन वीडियो का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। फराह खान ने 2024 में यूट्यूब पर अपनी कुकिंग सीरीज शुरू की। इस सीरीज में खाना बनाने के साथ-साथ मशहूर हस्तियों का आना और उनके साथ बातचीत करना शामिल है। इन वीडियो में सिर्फ रेसिपी पर ही ध्यान नहीं दिया जाता, बल्कि दर्शकों को मेहमानों के साथ फराह खान की बातचीत की झलक भी देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें - फराह खान के कुक दिलीप को साइरस ब्रोचा ने बताया 'फ्रॉड', डायरेक्टर ने मजेदार अंदाज में कर दी बोलती बंद
Latest Bollywood News