A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Game Of Thrones एक्टर माइकल पैट्रिक ने 35 साल में कहा अलविदा, भयानक बीमारी ने लील ली जिंदगी

Game Of Thrones एक्टर माइकल पैट्रिक ने 35 साल में कहा अलविदा, भयानक बीमारी ने लील ली जिंदगी

गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर माइकल पैट्रिक ने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद माइकल का निधन हो गया।

Michael Patrick- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@MICHAELPATRICK314 माइकल पेट्रिक

टीवी की दुनिया का मशहूर शो गेम ऑफ थ्रोन्स में एक दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर का 35 साल में निधन हो गया है। एक भयानक बीमारी ने उनकी जिंदगी लील ली है। इस एक्टर का नाम है माइकल पैट्रिक और उन्होंने बीते 7 अप्रैल को स्वेच्छा से मृत्यु को गले लगा लिया। माइकल मोटर न्यूरॉन डिसीज (Motor Neurone Disease) से जूझ रहे थे और बीते 3 साल तक इस बीमारी का दंश झेलते रहे हैं। माइकल की पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी है। माइकल खुद भी फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर बात करते थे और उन्होंने स्वेच्छा से खुशी खुशी इस दुनिया से जाने का फैसला लिया था। 

क्यों 35 साल की उम्र में छोड़नी पड़ी दुनिया?

माइकल साल 2023 में एमएनडी नाम की बीमारी से ग्रसित हो गए थे। ये बीमारी काफी घातक है और शरीर के पूरे न्यूरॉन सिस्टम को खत्म कर देता है। इस बीमारी से घिरने के बाद मरीज का चलना फिरना, बैठना उठना और सभी तरह की एक्टिविटी बंद हो जाती हैं। यहां तक की सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। माइकल को इसी बीमारी ने घर लिया था। बीते कुछ दिनों से माइकल भी व्हील चेयर पर थे और अपनी बीमारी को लेकर अपडेट साझा करते रहते थे। करीब 10 दिन पहले माइकल को नॉर्थ आयरलेंड के बेलफास्ट में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने ट्रेकियोस्ट्रोमी नाम की प्रकिया से भी इंकार कर दिया था। इस मेडिकल प्रोसीजर के तहत गले में छेद करके सांस लेने के लिए पाइप डाली जाती है। माइकल ने इस दुनिया से खुशी खुशी जाने का फैसला लिया और बीते 7 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

कौन थे माइक पैट्रिक?

माइकल पैट्रिक एक एक्टर थे और गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी सुपरहिट सीरीज में भी काम कर चुके थे। माइकल ने इस सीरीज के सीजन 6 में द ब्रोकन मैन नाम के एपिसोड में एक वाइल्डलिंग रॉयटर का किरदार निभाया था। इस सीरीज ने उन्हें पहचान दिलाई और आज भी लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। माइकल के निधन पर उनकी पत्नी नाओमी ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर फैन्स के साथ ये दुख की घड़ी साझा की है। नाओमी ने लिखा कि मिक (माइकल पैट्रिक) करीब 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे और वे जिंदगी की जंग हार गए हैं। फैन्स ने इस पोस्ट पर संवेदनाएं प्रकट कर एक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

ये भी पढ़ें- 'तारे जमीन पर' में इशान का बेस्ट फ्रेंड राजन याद है? 18 साल बाद कहां है क्यूट बच्चा, छोटा शाहरुख बन लूटी महफिल, ऑस्कर विनिंग फिल्म में जमाया रंग

आर माधवन का 29 साल पुराना शो, ओम पुरी और मिलिंद सोमन से सजी थी देशभक्ति से लबरेज कहानी, मिली है 8.3 रेटिंग

Latest Bollywood News