1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 7 साल बाद पर्दे पर कमबैक को तैयार गोविंदा, 'रूपा' संग शुरू करेंगे नया चैप्टर, किया ऐलान- 'अब तैयार हूं'

7 साल बाद पर्दे पर कमबैक को तैयार गोविंदा, 'रूपा' संग शुरू करेंगे नया चैप्टर, किया ऐलान- 'अब तैयार हूं'

गोविंदा अब फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। करीब 7 साल बाद वह हीरो बनकर फिर दर्शकों के बीच कमबैक कर रहे हैं, जिसका ऐलान उन्होंने खुद किया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म खासतौर पर यंगस्टर्स के लिए है।

govinda- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GOVINDA_HERONO1 गोविंदा।

90 और 2000 के दशक में बॉलीवुड पर गोविंदा के नाम का सिक्का चलता था। ये वो समय था जब वह बैक टू बैक हिट्स दे रहे थे और तमाम बड़े निर्देशकों की पसंद बन चुके थे। एक समय था जब उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी, लेकिन अब दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं। इस बीच गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। करीब सात साल बाद वह बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं और इसका ऐलान खुद गोविंदा ने किया है। गोविंदा 'रूपा' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं।

7 साल बाद कमबैक को तैयार गोविंदा

एएनआई के अनुसार, गोविंदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़े पर्दे पर अपनी वापसी और नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया। इस दौरान उनके साथ एक नई एक्ट्रेस भी नजर आई, जो इस अपकमिंग फिल्म में गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी। फिल्मों में अपनी वापसी का ऐलान करते हुए गोविंदा ने कहा कि लोगों ने जिस तरह उन्हें नजरअंदाज किया है, उसने उन्हें और मजबूत बनाने का काम किया है। इसे किस्मत का खेल बताते हुए गोविंदा ने कहा कि वह हमेशा से नई शुरुआत पर विश्वास रखते आए हैं।

लोगों ने मुझे नजरअंदाज किया- गोविंदा

गोविंदा ने इस दौरान बताया कि ये फिल्म यंगस्टर्स के लिए है और साथ ही उम्मीद जताई कि 'रूपा' युवा दर्शकों को पसंद आएगी। गोविंदा ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि लोगों द्वारा कई बार नजरअंदाज किया जाना, मेरी किस्मत में लिखा था। लोग कहते रहते हैं कि, अब वह फिल्मों में नजर नहीं आएगा। लेकिन, मैंने हमेशा नई शुरुआत की। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ये फिल्म वो हासिल कर सके, जिसकी मैंने कल्पना की है। शायद ये कुछ ऐसा कर जाए, जिसकी लोगों ने कल्पना तक नहीं की होगी।'

यंग ऑडियंस के लिए है 'रूपा'

गोविंदा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- 'ये फिल्म खासतौर पर यंगस्टर्स के लिए है। जब वह इस फिल्म को थिएटर में देखेंगे तो उम्मीद है कि ये उनके सपनों को इंस्पायर करेगी और इस बात पर विश्वास मजबूत करेगी कि सपने पूरे होते हैं। इसके अलावा मैं और कुछ नहीं बता सकता।' इस दौरान गोविंदा ने न्यमेरोलॉजी पर अपने विश्वास के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि '14' नंबर उनके लिए काफी लकी रहा है।

गोविंदा का लकी नंबर

गोविंदा ने अपने लकी नंबर पर बात करते हुए कहा - 'नंबर 14 मेरे लिए काफी लकी रहा है। मुझे न्यूमेरोलॉजी पर बहुत भरोसा है और यहां तक कि मेरा नाम भी इसी पर बेस्ड है। मैंने इस पर तब से भरोसा करना शुरू कर दिया था जब मैं 14 साल का था। भगवान की कृपा से मैंने सिंगल वीक पर 14 फिल्में साइन कीं और 14 साल तक सुपरस्टार्डम लीड किया। और उसके बाद फिल्मों में वापसी से पहले 14 साल स्ट्रगल किया।' बता दें, गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों को लेकर भी चर्चा में हैं। सुनीता पिछले कुछ समय से लगातार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के आरोप लगाती आई हैं और पिछले दिनों 'लॉकअप 2' में भी उन्होंने ये बात कही थी कि गोविंदा के कई अफेयर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'गोविंदा के नहीं बाल, लगाते हैं पैच', सुनीता आहूजा ने मजे-मजे में खोल दी चीची की पोल, फिर बोलीं- कई हीरो लगाते हैं

Latest Bollywood News