'लॉकअप 2' में सुनीता आहूजा का दावा- 'गोविंदा के रहे कई अफेयर', बोलीं- 'प्यार के लिए सब बर्दाश्त करना पड़ता है'
'लॉकअप 2' में सुनीता आहूजा का दावा- 'गोविंदा के रहे कई अफेयर', बोलीं- 'प्यार के लिए सब बर्दाश्त करना पड़ता है'
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब रियेलिटी शो की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वह रितेश देशमुख और फराह खान होस्टेस शो 'लॉकअप 2' कर रही हैं, जिसमें उन्होंने गोविंदा को लेकर भी कई खुलासे किए और बताया कि अभिनेता के कई सारे अफेयर रहे हैं।
Published : Jun 28, 2026 11:07 am IST, Updated : Jun 28, 2026 11:07 am IST
1/7Image Source : Instagram/@officialsunitaahuja
एकता कपूर का शो 'लॉकअप 2' दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। लॉकअप का पहला सीजन जहां कंगना रनौत ने होस्ट किया था तो वहीं दूसरा सीजन रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इस शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी हिस्सा लिया है, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।
2/7Image Source : Instagram/@govinda_herono1
होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ बातचीत में सुनीता आहूजा ने दावा किया कि गोविंदा के कई अफेयर रहे हैं। उन्होंने यहां अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई रूमर्स के बारे में बात की और गोविंदा को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए। जिसे देखने के बाद गोविंदा के फैंस भी हैरान हैं।
3/7Image Source : Instagram/@govinda_herono1
बातचीत के दौरान, सुनीता आहूजा ने कहा- 'जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको कई चीजें बर्दाश्त करनी पड़ती हैं। चीची की जिंदगी में कितने ही अफेयर्स रहे हैं। एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के अफेयर होते हैं, ठीक है। मुझे लगता है कि मैंने इतने सालों तक चीची का साथ दिया है, तो मैं अगले जन्म में उनका बेटा बनने की हकदार हूं।'
4/7Image Source : Instagram/@govinda_herono1
सुनीता आगे कहती हैं- 'जब पति-पत्नी साथ हों, सब ठीक रहता है। लेकिन, जब पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आ जाता है तो हालात खराब हो जाते हैं।' सुनीता आहूजा का ये बयान अब हर तरफ चर्चा में है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर ऐसी बात कही है, इससे पहले भी वह उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं।
5/7Image Source : Instagram/@govinda_herono1
इसी शो में सुनीता ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें लॉकअप 2 से पहले भी कई रियेलिटी शोज ऑफर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्हें 'ट्रेटर्स', 'द 50', 'राइज एंड फॉल' और 'अलायंस' जैसे शोज के ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने 'लॉकअप' को चुना। उन्होंने इसके पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए कहा- 'अन्य शोज को लेकर मेरे अंदर कोई बुरी फीलिंग नहीं है, बस मुझे ये लगा कि मैं लॉकअप करूंगी तो मेरा अच्छे से ख्याल रखा जाएगा।'
6/7Image Source : Instagram/@officialsunitaahuja
सुनीता ने बताया कि उनके इस रियेलिटी शो में हिस्सा लेने को लेकर गोविंदा काफी चिंतित थे। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा- 'चीची को टेंशन थी कि मैंने अपनी बीवी को फूल की तरह रखा है, उसको अंदर कोई दुख मिला तो वो रोने लगेगी। उन्हें इस बात की चिंता थी कि कोई उनकी पत्नी के साथ बुरा बर्ताव न करे।'
7/7Image Source : Instagram/@govinda_herono1
'गोविंदा को टेंशन थी कि मुझे कोई रुलाए नहीं। इसी के चलते वह इस बात को लेकर परेशान थे कि मैं ये शो क्यों कर रही हूं। लेकिन, वो नहीं जानते कि उनकी पत्नी कितनी स्ट्रॉन्ग है और वो सबसे लड़ सकती है। मुझे इस बात का डर नहीं है कि कोई मुझे 24/7 देख रहा है, क्योंकि मैं जैसी हूं वैसी हूं। मैं खुद को दुनिया के लिए नहीं बदलने वाली। मैं मेंटली और फिजिकली पूरी तरह से फिट हूं।'